24 मई को पूर्व मुख्यमंत्री टी.एस सिंहदेव के नेतृत्व में लखनपुर अमवारी से निकलेगी संविधान बचाओ रैली

अम्बिकापुर (डेली ट्रस्ट न्यूज़) : कांग्रेस की छत्तीसगढ़ इकाई ‘संविधान बचाओ’ अभियान दुर्ग जिले से शुरू होने वाले 40 दिवसीय अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ता संभाग, जिला और ब्लॉक में लोगों से संपर्क कर रहे हैं। दुर्ग के कोसनाला बौद्ध भूमि से संविधान बचाओ रैली का प्रारंभ किया गया है ! उक्तशय की जानकारी देते हुए सरगुजा कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक ने कहा, कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने केन्द्र में बैठी भाजपा सरकार द्वारा संविधान पर किए जा रहे प्रहार और संविधान बदलने के प्रयास के विरोध में जनजागरण के उद्देश्य से संविधान बचाओ अभियान के तहत अम्बिकापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लखनपुर अमवारी में पूर्व मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव के नेतृत्व में दिनांक 24 मई 2025 को समय दिन के 3 बजे से रैली का आयोजन किया गया है !

जिलाध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक ने कहा, कि संविधान बचाओ अभियान प्रासंगिक है क्योंकि इसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर लोगों की चिंताओं को उजागर करना है। उन्होंने कहा, हम संविधान की रक्षा करना चाहते हैं, स्वतंत्रता, समानता, न्याय के मूल्यों को बनाए रखना चाहते हैं और भारतीयों के अधिकारों, सम्मान और भविष्य के लिए लड़ना चाहते हैं। हम देश के गरीबों के लिए अपनी लड़ाई में अडिग रहेंगे। हम उनके अधिकारों की वकालत करेंगे और उनकी आवाज उठाएंगे।” उक्त आयोजित कार्यक्रम में विशेष रूप से कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठजन, समस्त पदाधिकारी, सम्मानित पदाधिकारी, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, कामगार कांग्रेस के पदाधिकारी, ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस पदाधिकारी, सम्माननीय सदस्य, पार्षद, एल्डरमैन, पुर्व पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, प्रोफेशनल कांग्रेस, किसान कांग्रेस, अल्पसंख्यक विभाग, पिछड़ा प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अनुसुचित जनजाति प्रकोष्ठ, व्यापार प्रकोष्ठ, मीडिया विभाग, इंटक एवं सभी प्रकोष्ठ के सभी सम्मानित सदस्यगण से उपस्थित रहने के लिए सरगुजा कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक जी, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (शहर) अम्बिकापुर हेमंत सिन्हा जी, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अम्बिकापुर (ग्रामीण) विनय शर्मा जी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लखनपुर से कृपाशंकर गुप्ता जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उदयपुर से अध्यक्ष राजनाथ सिंह जी द्वारा अपील किया गया है !




