छत्तीसगढ़राज्यलोकल न्यूज़

बारिश के कारण गर्मी धान फसल कटाई कार्य प्रभावित – किसानों की चिंता बढ़ी

बारिश के कारण गर्मी धान फसल कटाई कार्य प्रभावित – किसानों की चिंता बढ़ी

∆ लखनपुर से रिपोर्टर मुन्ना पांडेय की रिपोर्ट 

इन दिनों क्षेत्र में लगातार हो रहे गरज चमक के साथ बारिश ने किसानों के पेशानी पर चिंता की लकीर खींच दी है। दरअसल कुंवरपुर जलाशय से सम्बंधित मुख्य एवं छोटी माईनर से लगे सिचित एरिया वाले कुंवरपुर, कंचनपुर, तराजू , लटोरी, लखनपुर सहित आसपास तमाम खेतों में गर्मी सीजन का धान लगा हुआ है। तथा फसल पककर तैयार हो चुका है।


विडम्बना है, कि होने वाले बारिश के कारण खेतों में पककर खड़ी फसलों को काटने में दिक्कतें आ रही है किसान अपने खेत के धान फसल को काटने आतुर हो रहें हैं। लेकिन आसमानी आवारा घटाओ ने मंसूबों पर पानी फेर दिया है। मौसम ने मानसून सा शक्ल अख्तियार कर कृषकों को चौंका दिया है। हार्वेस्टर मशीन के सहारे धान फसल को काटा जाना है, लेकिन जमीन गिला होने कारण वजनी मशीन खेतों में घूस नहीं पा रहा है। इंतजार है मौसम के खुलने का ताकि धान फसल सहुलियत से कट सके मानसून के आने की आहट तथा धान फसल के नहीं कट पाने से क्षेत्रीय किसान काफी चिंतित है। अब देखना होगा आगामी दिनों में मौसम कौन सा करवट बदलता है। नरकालो तथा तूरगा जलाशय के गिर्द खेतों में लगे धान फसल भी कटने के कगार में है । लेकिन बारिश के कारण कटाई रूकी हुई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!