चलो चुप्पी तोड़े और मासिक धर्म से जुड़े कलंक को ख़त्म करें… विश्व माहवारी एवं स्वच्छता दिवस पर कार्यकम संपन्न

चलो चुप्पी तोड़े और मासिक धर्म से जुड़े कलंक को ख़त्म करें… विश्व माहवारी एवं स्वच्छता दिवस पर कार्यकम संपन्न
अम्बिकापुर – विश्व माहवारी एवं स्वच्छता दिवस के अवसर पर वाटरएड इंडिया द्वारा सरगुजा नगर निगम के संत विवेकानंद वार्ड क्रमांक 35 एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को माहवारी के दौरान होने वाली परेशानियां के सम्बन्धित विषयों के साथ उनका उपाय के बारे में विशेषज्ञ डॉक्टर के माध्यम से बताया गया इसके अलावा माहवारी में स्वच्छता की आवश्यकता पर जोर दिया गया जो कि इस जागरूकता शिविर का मुख्य उद्देश्य रहा।

कार्यक्रम में जागरूकता अभियान के अलावा महिलाओं हेतु स्वच्छता से संबंधित रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जो कि कार्यक्रम में मनोरंजन के साथ जागरूकता का संदेश के रूप में प्रतिभागी महिलाओं ने हिस्सा लिया एवं विजेताओं को वाटरेड सरगुजा टीम द्वारा उनका उत्साहवर्धन उन्हें पुरस्कृत किया गया। जागरूकता शिविर में मुख्य रूप से श्रमिक वर्ग की महिलाएं उपस्थित रहीं। सरगुजा जिले में क्रियान्वित वाटरएड के समन्यवक दयाकिशन साव द्वारा बताया गया कि वर्तमान में वाटरएड का मुख्य उद्देश्य शहरी स्वच्छता कार्यक्रम को मजबूत करना है चाहे वह स्वास्थ्य पर हो या सफाई पर हो जागरूकता के माध्यम से लोगों तक पहुंचाना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है।

इस अवसर नगर पालिका निगम के स्थानीय पार्षद सुषमा गुप्ता, शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर नीलिमा आनंद, वायर एड से दयाकिशन साव, आशीष एक्का, समाजसेवी सुल्ताना सिद्दिकी, आसना अंसारी, सीमा कश्यप के साथ स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के सदस्य उपस्थित हुए।

आपको बता दें कि”एक साथ एक पीरियड फ्रेंडली दुनिया के लिए” थीम के साथ विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया। इस कार्यक्रम का फोकस मासिक धर्म और मासिक धर्म स्वास्थ्य प्रबंधन को सामान्य बनाना था।

कार्यक्रम का उद्घाटन गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया जो दिव्यता और सद्भाव का प्रतीक है। थीम का अनावरण और स्वागत भाषण शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉ. नीलिमा आनंद ने दिया 6 वें सेमेस्टर में मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता की अवधारणा, मासिक धर्म स्वच्छता का महत्व, सामाजिक मानदंड और मासिक धर्म पर मेरा दृष्टिकोण, मासिक धर्म स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए सरकारी योजना और मासिक धर्म के अनुकूल दुनिया बनाने के लिए विचार व्यक्त किए गए।

अतिथि वायरएड से दयाकिशन साव एवं स्थानीय पार्षद सुषमा गुप्ता ने मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता: अभ्यास और नीतियों पर विभिन्न शोध के बहुआयामी पहलुओं के बारे में जानकारी दी और उस पर प्रकाश डाला। यह कार्यक्रम स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के सदस्य के बहुमूल्य मार्गदर्शन में पूरा हुआ। कार्यक्रम का समापन आशीष एक्का, समाजसेवी सुल्ताना सिद्दिकी, आसना अंसारी, सीमा कश्यप के साथ स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के सदस्य द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ सफलतापूर्वक हुआ।







