राहुल गांधी के खिलाफ बिहार में प्राथमिकी के विरोध में सरगुजा कांग्रेस स्थानीय घड़ी चौक पर शाम 5 बजे करेगी प्रदर्शन…!
राहुल गांधी के खिलाफ बिहार में प्राथमिकी के विरोध में सरगुजा कांग्रेस स्थानीय घड़ी चौक पर शाम 5 बजे करेगी प्रदर्शन…!
अम्बिकापुर – सरगुजा जिला कांग्रेस ने बिहार में राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के विरोध में आज स्थानीय घड़ी चौक पर शाम 5 बजे करेगी प्रदर्शन ।


सरगुजा जिला कांग्रेस की ओर से व्हाट्सएप ग्रुप में जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा बिहार की भाजपा और जनता दल (यूनाईटेड) सरकार के खिलाफ नारेबाजी और पुतला दहन का कार्यक्रम स्थानीय घड़ी चौक पर शाम 5 बजे आयोजित किया गया है !


सरगुजा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक (मल्लू दादा) ने कहा, कि राहुल गांधी सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं और वह किसी फर्जी मामले से झुकने वाले नहीं हैं। वहीं सरगुजा जिला कांग्रेस के सक्रिय नेता मो. इस्लाम ने कहा, ‘राहुल गांधी जी के पीछे युवाओं की शक्ति है, उन्हें कोई ताकत नहीं रोक सकती। इस प्राथमिकी से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा।


आपको बता दें कि बिहार के दरभंगा जिले के आंबेडकर छात्रावास में बिना अनुमति के ‘शिक्षा, न्याय संवाद’ कार्यक्रम आयोजित करने के आरोप में पुलिस ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और 100 से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की।


लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस के राज्यव्यापी जनसंपर्क अभियान के तहत आंबेडकर छात्रावास में छात्रों से बातचीत की थी।

इससे पहले जिला प्रशासन ने कार्यक्रम के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया था और इसके स्थान पर वैकल्पिक स्थल का प्रस्ताव दिया था। कांग्रेस ने इस सुझाव को अस्वीकार कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप गतिरोध उत्पन्न हो गया था।







