देश

कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर एमपी के मंत्री का विवादित बयान, ‘कटे-पिटे लोगों को उनकी बहन भेजकर…’

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में मंत्री कुंवर विजय शाह ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी का बिना नाम लिए आतंकियों की बहन बताया.

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में मंत्री कुंवर विजय शाह ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी का बिना नाम लिए आपत्तिजनक बयान दिया. विजय शाह ने कहा कि ‘जिन लोगों ने हमारी बेटियों के सिंदूर उजाड़े थे, पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हीं कटे-पिटे लोगों को उनकी एक बहन को भेजकर ऐसी तैसी करवा दी.’

विजय शाह ने कहा, “पाकिस्तानियों ने हमारे देश के लोगों के कपड़े उतारे, लेकिन हमने उनकी समाज की बहन (कर्नल सोफिया कुरैशी) को भेजकर उनकी ऐसी-तैसी करवा दी. आतंकियों ने कहा था मोदी को बताना कि उन्होंने हमारे हिंदुओं को मारा और उनके कपड़े उतारे. इसलिए पीएम मोदी ने उनकी बहन को हमारी सेना के जहाज में भेजा, ताकि वह उन्हें सबक सिखा सके.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!