छत्तीसगढ़राज्य

विकास खण्ड रामचंद्रपुर के शिक्षक मानसरोवर सिंह को मिला राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान 2024-25

SCERT रायपुर में हुआ भव्य कार्यक्रम का आयोजन

मानसरोवर सिंह को मिला राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान 2024-25

SCERT रायपुर में हुआ भव्य कार्यक्रम का आयोजन

रामानुजगंज – नवाचारी गतिविधियां समूह भारत जो देश के सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों से जुड़ा एक मात्र एवं सबसे बड़ा स्व-प्रेरित नवाचारी शिक्षक समूह है। इसके छत्तीसगढ़ टीम द्वारा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह शैक्षिक संप्रवाह 2024-25 का आयोजन 29 मई 2025 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर सह एस.सी. ई.आर.टी. मे आयोजित हुआ। जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ से 155 शिक्षक/शिक्षिकाओं का सम्मान हुआ।

इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप मे जे.पी. रथ अपर संचालक एस.सी. ई.आर.टी., डॉ बी. रघु सहायक संचालक एस.सी. ई.आर.टी., बी. एल. देवांगन डाइट प्राचार्य, डा एस के जैन डाइट रायपुर, के.के. साहू डाइट रायपुर, समूह प्रमुख संजीव कुमार सूर्यवंशी सहित छत्तीसगढ़ की एडमिन टीम उपस्थित रहे।

इस भव्य कार्यक्रम में विकास खण्ड रामचन्द्रपुर के शिक्षक मानसरोवर सिंह, प्रा.शाला सेन्दूरपारा-महावीरगंज, संकुल कनकपुर को उनके नवाचारी उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह राष्ट्रीय शैक्षिक संप्रवाह 2024-25 के तहत प्रमाण पत्र, मोमेंटो, पेन भेंट कर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समूह प्रमुख संजीव कुमार सूर्यवंशी सहित बलरामपुर जिला से जुड़े सभी टीम सदस्य शासकीय विद्यालय मे पदस्थ शिक्षक उपस्थित रहे जो सरकारी विद्यालय मे गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए आपस मे जुड़कर अतिरिक्त प्रयास कर रहे है। ये 2017 से लगातार प्रयासरत है एवं पिछले 4 वर्षो से लगातार इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे है। इस कार्यक्रम की पूरी योजना, क्रियान्वयन, संचालन एवं समस्त व्यय इन शिक्षको द्वारा ही किया जाता रहा है।

*कई चरणों में हुआ अवार्ड के लिए चयन–* समूह प्रमुख एवं जिला टीम ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन 2024 में होना था पर स्थानीय चुनाव के चलते इसे आगे बढ़ाया गया था। इसमें कई चरणों के बाद अवार्ड के लिए छत्तीसगढ़ राज्य सहित अन्य राज्यों के शिक्षकों का चयन हुआ है।

सर्वप्रथम इसके लिए वेबसाईट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किया गया। पूरे देश से 7000+ से भी ज्यादा नॉमिनेशन प्राप्त हुए जिसको स्कूटनी एवं शॉर्टलिस्ट कर चयन समिति द्वारा संबंधित शिक्षकों का साक्षात्कार लिया गया एवं सबंधित से उनके कार्यो के प्रमाण में दस्तावेज मांगे गए हैं। दस्तावेजों का उच्च चयन समिति एवं जिला टीम के प्रमाणीकरण के पश्चात चयन सूची जारी किया है। जिसमें ग्राउंड लेवल पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक शामिल हैं। जिनको राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान 2024-25 से सम्मानित किया गया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!