छत्तीसगढ़धर्मराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

अम्बिकापुर में शफी अहमद के जन्मदिन का अद्भुत नजारा.! निगम के नेता प्रतिपक्ष के जन्मदिन में सजा शहर .! सोशल मीडिया और बैनर पोस्टर के जरिए बधाई संदेशों का लगा हुआ है तांता …

अम्बिकापुर में शफी अहमद के जन्मदिन का अद्भुत नजारा.! निगम के नेता प्रतिपक्ष के जन्मदिन में सजा शहर .! सोशल मीडिया और बैनर पोस्टर के जरिए बधाई संदेशों का लगा हुआ है तांता …

डेली ट्रस्ट न्यूज़./ जन्मदिन एक ऐसा खास मौका होता है, जब हम अपने प्रियजनों को यह एहसास दिलाते हैं, कि वे हमारे जीवन में कितने महत्वपूर्ण हैं। यह दिन खुशियों और प्रेम का संदेश लेकर आता है, और इसे खास बनाने के लिए हम उन्हें प्यारे शब्दों में शुभकामनाएं भेजते हैं। हिंदी में दी गई जन्मदिन की शुभकामनाएं दिल को छू लेने वाली होती हैं, जो न केवल हमारे जज्बातों को बयां करती हैं, बल्कि सामने वाले के दिल में खास जगह भी बना लेती हैं। इन संदेशों के माध्यम से हम अपने रिश्तों को और भी मजबूत और गहरा बना लेते हैं। ठीक वैसे ही जैसे सरगुजा संभाग के सबसे बड़े शहर अम्बिकापुर नगर पालिका निगम के नेता प्रतिपक्ष और छत्तीसगढ़ राज्य श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद के जन्मदिन पर शहर ने एक अद्भुत रुप धारण किया। उनके समर्थकों ने पूरे शहर को बैनर और पोस्टरों से सजाकर उनकी लोकप्रियता और सम्मान को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया।

हर प्रमुख मार्ग भटगांव रोड, जरही मोड़, एम.जी.रोड, घड़ी चौक, गांधी चौक, बंगाली चौक सहित अन्य चौराहे पर शफी अहमद के प्रति बधाई संदेशों और चित्रों से भरी होर्डिंग्स नजर आईं।

हालांकि इस ख़ास मौके पर शफी अहमद जी की अनुपस्थिति से उनके समर्थकों में थोड़ी उदासी भी देखने को ज़रूर मिली, मगर उनका हौसला और जज़्बा कम नहीं हुआ, क्योंकि एक कुशल जनप्रतिनिधि होने के साथ साथ वो एक बेहतरीन औलाद होने का फ़र्ज़ भी निभा रहे हैं !

कहते हैं के बीमार इंसान के लिए इमोशनल सपोर्ट सबसे ज्‍यादा जरूरी होता है और अगर ये सपोर्ट उन्‍हें अपने बच्‍चे से मिले, तो उनकी ताकत और भी बढ़ जाती है और इस समय शफी अहमद अपने बीमार पिता जी की ताकत बढ़ाते हुए बेहतर उपचार और देखभाल के लिए शहर से बाहर हैं !

शफी अहमद की राजनीतिक यात्रा

शफी अहमद की राजनीतिक यात्रा का योगदान न केवल सरगुजा संभाग, बल्कि पूरे प्रदेश में प्रभावशाली रहा है। उनके नेतृत्व में अम्बिकापुर शहर ने कई महत्वपूर्ण विकास कार्य देखे हैं, जो उन्हें जनता के बीच अत्यधिक लोकप्रिय बनाते हैं। इस विशेष अवसर पर उनके समर्थक और कार्यकर्ता उन्हें सम्मानित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

बधाई संदेशों की बाढ़

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यदि नज़र डाला जाए तो शफी अहमद को न केवल सरगुजा संभाग से बल्कि पूरे देश और प्रदेश से बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, और शुभचिंतक सोशल मीडिया पर भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई है।

Oplus_131072

विकास के प्रतीक

शफी अहमद को अम्बिकापुर के विकास पुरुष के रूप में जाना जाता है। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री आदरणीय श्री टी. एस. सिंहदेव के आशीर्वाद से उनकी अगुवाई में शहर ने स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा की गुणवत्ता, और बुनियादी ढांचे के विकास में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ उठाया है। उनके जन्मदिन का यह उत्सव उनके विकास कार्यों और नेतृत्व की सराहना करने का एक खास मौका है।

सोशल मीडिया पर सक्रियता

शफी अहमद के जन्मदिन पर न केवल शहर की सड़कों पर, बल्कि सोशल मीडिया पर भी समर्थकों की जबरदस्त सक्रियता देखने को मिल रही है। फेसबुक, ट्विटर, और इंस्टाग्राम पर उनके प्रति शुभकामनाओं की लंबी कतार लगी हुई है, जो उनकी लोकप्रियता का एक और प्रमाण है।

शफी अहमद का जन्मदिन उनके समर्थकों के लिए एक उत्सव के साथ-साथ उनके नेतृत्व की सराहना का प्रतीक है। पूरे शहर में बैनर और पोस्टरों के माध्यम से यह स्पष्ट हो रहा है, कि वे सरगुजा संभाग की राजनीति में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक शख्सियत बने हुए हैं। ।

डेली ट्रस्ट न्यूज़ वेब पोर्टल के चीफ एडिटर मो. वसीम बारी व पूरी टीम की तरफ से नगर पालिका निगम अम्बिकापुर के नेता प्रतिपक्ष शफी भैया को जन्मदिवस की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाए…

Oplus_131072

बधाई पाकर अभिभूत हुए शफी अहमद

शफी अहमद ने अपने जन्मदिन के अवसर पर कहा, यह जीवन आम जनता को समर्पित है अपने क्षेत्र को विकास की बुलंदियों तक पहुंचा कर वे इस माटी का कर्ज उतारेंगे। अम्बिकापुर सहित प्रदेश की जनता ने उन पर जो स्नेह, प्यार और विश्वास जताया है, वे हर पल उसमे खरा उतरेंगे। शहर वासियों से बधाई पाकर शफी अहमद अभिभूत हुए बिना नहीं रह सके। सरगुजा वासियों से मिले प्यार की उन्होंने सराहना करते हुए कहा उनके जीवन का कण कण लोक कल्याण के लिए समर्पित रहेगा।

आपकी लगन और कड़ी मेहनत हम सभी को प्रेरित करती है। हम आपके आपके पिता जी के लिए शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं !
                     मो. इस्लाम
        पूर्व पार्षद नगर पालिका निगम अम्बिकापुर

आपके पिता जी के लिए स्वस्थ होने की कामना की जा रही है। हम आपकी खुशमिजाज़ उपस्थिति को याद करते हैं और आपकी वापसी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
रशीद अहमद अंसारी
जिलाध्यक्ष कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग सरगुजा

आपकी अनुपस्थिति हमें याद दिलाती है, कि आप अपने शहर के लिए कितने मायने रखते हैं। आपके पिता जी के लिए शीघ्र स्वस्थ होने की कामना शहर के साथ साथ डेली ट्रस्ट न्यूज़ की पूरी टीम कर रहा है !
डेली ट्रस्ट न्यूज़
                       www.dailytrustnews.com

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!