छत्तीसगढ़धर्मराजनीतिराज्य

स्व. महाराज एम.एस.सिंहदेव के 94 वें जयंती पर जिला कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि.. सभी कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण रहे मौजूद..

स्व. महाराज एम.एस.सिंहदेव के 94 वें जयंती पर जिला कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि.. सभी कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण रहे मौजूद..

अम्बिकापुर – स्व. महाराज एम.एस. सिंहदेव सिर्फ राजपरिवार ही नहीं बल्कि पुरे सरगुजा के मुखिया थे, मध्यप्रदेश जमाने में मुख्य सचिव रहे महाराजा साहब ने ना सिर्फ सरगुजा के विकास के लिए प्रयास किया बल्कि अविभाजित छत्तीसगढ़ के लिए किया गया उनका प्रयास हमेशा सबके दिलों में रहेगा, उन्होंने अविभाजित मध्यप्रदेश को अपनी अविस्मरणीय सेवाएं दी, यहीं कारण है, कि लोगों के दिलों पर आज भी महाराजा साहब राज करते हैं, उनका यह योगदान अविस्मरणीय रहेगा !

Oplus_131072
Oplus_131072

ज़िला कांग्रेस कमेटी द्वारा स्व. महाराज साहब की स्मृति में आज 2 जून को कई कार्यक्रम आयोजित किया गया ! सर्व प्रथम राजीव भवन में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके उपरांत उनकी स्मृतियों और सरगुजा क्षेत्र के विकास में उनके योगदान पर चर्चा की गई।

Oplus_131072

उसके बाद प्रतीक्षा बस स्टैंड में स्थापित स्व. महाराज साहब और स्व. राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव की युगल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके उपरांत मां महामाया मंदिर में भंडारा का आयोजन किया गया।

Oplus_131072
Oplus_131072

राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक (मल्लू दादा) ने बताया, कि वर्ष 1971 में राजस्व विभाग के सचिव रहते हुए उन्होंने किसानों और भूमि स्वामी के हित में प्रथम बार मध्यप्रदेश में ऋण पुस्तिका जारी करने की महत्वाकांक्षी योजना का सुझाव तत्कालीन राज्य सरकार को दिया, जिसे तत्काल लागू किया गया।

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072

ऋण पुस्तिका ने अलग-अलग खातों के अलग अलग दस्तावेजों का एकीकरण कर भूमि स्वामियों को बड़ी राहत दी थी। उस समय इस योजना को भू-राजस्व में एक बड़ा सुधार माना गया था। आज भी 1971 में जारी ऋण पुस्तिका पर पूर्व महाराज साहब के हस्ताक्षर इस बात की गवाही देते हैं।

Oplus_131072
Oplus_131072

इसी दौरान राजपरिवार के इतिहासकार श्री गोविंद शर्मा ने स्व. महाराज के शिक्षा और उनकी प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े यादों को साझा किया गया।

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072

उन्होंने जानकारी दी, कि 1960 से 1967 के दौरान उनके व्यक्तिगत प्रयास से सरगुजा के हजारों परिवारों को सिंहदेव पट्टा योजना अंतर्गत पट्टा वितरण हुआ था। तब राजनीतिक नेतृत्व इस कार्य को लेकर आशंकित था ! लेकिन स्व. महाराज साहब ने तत्कालीन सरगुजा जिले में इस योजना को सफलता पूर्वक लागू कर हजारों परिवारों को राहत दिलाई थी।

Oplus_131072
Oplus_131072

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा, कि स्व. महाराजा एम.एस.सिंहदेव जी के व्यक्तित्व व कृतित्व में हमें प्रेरणा लेना चाहिए, मध्यप्रदेश शासन के दौरान उन्होंने सदा सरगुजा व सरगुजा के लोगों के लिए सोचा और आगे बढ़ाने अंतिम समय तक प्रयास करते रहे, उनके किए गए कार्य को राजनीति से परे जाकर लोग आज भी याद करते हैं !

पूर्व सभापति अजय अग्रवाल ने कहा, कि उनका व्यक्तित्व ऐसा था, कि उन जैसा आईएएस अफसर आज ढूंढने पर नहीं मिलेगा !

Oplus_131072
Oplus_131072

कभी जब उनके पास विभागीय या शासन स्तर का कोई कार्य लेकर जाता, तो वे आपको कहते खाना-खाइये, आराम कीजिये, कोई और काम है तो निपटा लीजिए, उसके बाद शाम तक खुद ही फाइल लेकर आते और बोलते लीजिए आपका काम हो गया, ऐसा व्यक्तित्व और अपने लोगों के लिए हर समय सोचने वाले महाराजा साहब हमेशा हम सब के मानस पटल पर जीवित रहेंगे !

Oplus_131072

कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा जी के द्वारा किया गया !

आज आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से बालकृष्ण पाठक, जे.पी. श्रीवास्तव, अजय अग्रवाल, द्वितेन्द्र मिश्रा, हेमंत सिन्हा, विनय शर्मा, मो. इस्लाम, श्री श्रीवास्तव, राकेश गुप्ता, विनय शर्मा, रामविनय सिंह, जगन्नाथ कुशवाहा, मधु दीक्षित, सत्येन्द्र तिवारी, अरविंद सिंह, अब्दुल अब्बास, नुरूल अमीन सिद्दकी, हेमंत तिवारी, संजय विश्वकर्मा, अनिल सिंह, मो. इमरान सिद्दीकी, शफीक खान, हेमंती प्रजापति, राशिद अहमद, बिज्जू गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, अतुल तिवारी, अनूप मेहता, अशफाक अली, गुरुप्रीत सिद्ध, अशोक अग्रवाल, विनोद एक्का, जमील खान, कलीम अंसारी, श्रीमती जेनबीब कुजूर, चंद्रप्रकाश सिंह, उर्मिला विश्वास, फूल साय लकड़ा, प्रमोद चौधरी, रजनीश सिंह, निक्की खान, संजय सिंह, लोकेश पासवान, नीतीश चौरसिया, अमित तिवारी (राजा), आशीष जायसवाल, शुभम जायसवाल, विकास केशरी, अविनाश कुमार, निखिल विश्वकर्मा, प्रभात रंजन सिन्हा, विकास शर्मा, मो. इमरान, अमित सिंह, मिथुन सिंह, रोशन कनौजिया, दिलीप धर, वीरेंद्र सिन्हा, अमित सिन्हा, विनोद भास्कर, अलंकार तिवारी, अशोक जायसवाल, अरविंद सिंह गप्पू, बंटी शर्मा, पपिन्दर सिंह, गीता रजक, प्रीति सिंह, साधना कश्यप, मंजू सिंह, श्रीमती हामिद, पूनम सोनी, हरभजन भामरा, सपना सिंह, मो सिराजुद्दीन, राहुल सोनी, सिफ़ायत अली, साहिल अली, शमशेर आलम, लोलार सिंह सहित अन्य बहुत सारे लोग शामिल थे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!