कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने अपने शुभचिंतकों का जताया आभार, कहा जनकल्याण और विकास की गाथा का नया अध्याय लिखने में कोई कमी नहीं रहने दूंगा

अम्बिकापुर : सरगुजा क्षेत्र के लिए आज का दिन गर्व का पल रहा, अम्बिकापुर से विधायक राजेश अग्रवाल जी को मंत्री बनाए जाने पर पूरे जिले में ख़ुशी की लहर दौड़ गई ! श्री राजेश अग्रवाल की इस उपलब्धि को क्षेत्रीय जनता ने नई उम्मीदों से जोड़ा है, वे लंबे समय से संगठन से जुड़े एक प्रभावी नेता हैं और उनका मंत्री पद पर आना सरगुजा की राजनीतिक मजबूती को दर्शाता है !

मंत्री पद का शपथ ग्रहण के बाद पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने अपने अधिकृत फेसबुक पेज पर भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व, अपने सभी साथियों और शुभचिंतकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए लिखा है, कि

आदिशक्ति माँ महामाया के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा का संकल्प लेकर आज राजभवन रायपुर में राज्यपाल माननीय श्री रमेन डेका जी, माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति में छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री के रुप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के मंत्र तथा माननीय मुख्यमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में हम सब मिलकर आत्मनिर्भर और सशक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए संकल्पित हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व, अपने सभी साथियों और शुभचिंतकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया। मैं प्रदेश की जनता को यह विश्वास दिलाता हूँ कि छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में अपनी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और ऊर्जा समर्पित करते हुए जनकल्याण और विकास की गाथा का नया अध्याय लिखने में कोई कमी नहीं रहने दूँगा।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन कुमार साय जी, कैबिनेट मंत्रीगण, विधायक साथीगण, भाजपा पदाधिकारी, आयोग/बोर्ड/निगम/ मंडल के अध्यक्षगण, जनप्रतिनिधिगण, जेष्ठ–श्रेष्ठ कार्यकर्ता साथीगण, मीडिया के साथीगण, अधिकारी – कर्मचारी एवं गणमान्यजन प्रमुख रुप से उपस्थित थे।




