छत्तीसगढ़धर्मराजनीतिलोकल न्यूज़

अम्बिकापुर में पांच सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी, वीर अब्दुल हमीद चौक से निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी : मो. इस्लाम

अम्बिकापुर में पांच सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी, वीर अब्दुल हमीद चौक से निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी : मो. इस्लाम

अम्बिकापुर – इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हज़रत मोहम्मद साहब की पैदाइश के अवसर पर कल 5 सितंबर को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पूरे धार्मिक उल्लास और सादगी के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर शहर के विभिन्न मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों से सुबह 8:30 बजे जुलूस-ए- मोहम्मदी निकाला जाएगा, जिसकी अगुवाई शहर के प्रमुख उलेमा और समाज के प्रबुद्ध लोग करेंगे।

इस आयोजन को लेकर मुस्लिम मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध जनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जश्न के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई और जरूरी दिशा-निर्देश तय किए गए।

कांग्रेसी नेता एवं पूर्व पार्षद मो. इस्लाम ने बताया, कि जुलूस पूरी सादगी और धार्मिक मर्यादा के साथ निकाला जाएगा। जुलूस में शामिल होने वाले लोगों से साफ वस्त्र पहनने, सिर पर टोपी या पगड़ी रखने, और सिर्फ मजहबी नारे लगाने की अपील की गई है।

नशा करके जुलूस में शामिल होने पर सख्त मनाही है। आयोजन समिति को यह निर्देश भी दिए गए हैं कि इमरजेंसी वाहनों और एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए विशेष ध्यान रखा जाए और जुलूस में शामिल लोग सड़क किनारे चलें, जिससे आम लोगों को असुविधा न हो।

जुलूस के दौरान माइक का उपयोग सिर्फ जिम्मेदार और विश्वसनीय व्यक्तियों को ही करने देने का निर्देश भी दिया गया है। आपसी सौहार्द बनाए रखने और किसी भी तरह के विवाद से बचने की अपील करते हुए मो. इस्लाम ने कहा, कि समाज के सभी वर्गों को मिलकर इस पवित्र दिन को एकता और भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिए।

मुस्लिम समुदाय के व्यवसायियों और दुकानदारों से अपने प्रतिष्ठान बंद कर जुलूस में शामिल होने की भी अपील की गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!