अम्बिकापुर शहर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष मो. नियाजुद्दीन खान उर्फ निक्की भाई ने ईद मिलाद-उन-नबी पर शहर वासियों को दी बधाई और शुभकामनाएँ…

अम्बिकापुर – शहर कांग्रेस मंडल क्रमांक 2 के अध्यक्ष मो. नियाजुद्दीन खान उर्फ निक्की भाई ने पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्म दिन ईद मिलाद -उन – नबी के मुबारक मौके पर शहर वासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। शहर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष निक्की खान ने कहा, कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने समाज को शांति, सद्भाव, एकता और सहनशीलता और सहिष्णुता का संदेश दिया। मानव-कल्याण के लिए उनका संदेश आज भी प्रासंगिक और सद्भाव का मार्ग प्रशस्त करता है।

शहर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष निक्की खान ने इस अवसर पर सभी अम्बिकापुर वासियों के स्वस्थ्य और आनंदित रहने की मंगलकामनाएं भी की है।









