छत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा के जीएसटी उत्सव को लेकर प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव हमीदा खान ने कसा तंज

भाजपा के जीएसटी उत्सव को लेकर प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव हमीदा खान ने कसा तंज

अम्बिकापुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव हमीदा खान ने जीएसटी दरों में कटौती पर भाजपा द्वारा मनाए जा रहे उत्सव को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भाजपा पर व्यंग्य करते हुए कहा, कि पार्टी हर चीज का उत्सव मनाती है। भाजपा ने पिछले 8 साल से गलत तरीके से ज्यादा जीएसटी वसूला है।

हमीदा खान: सचिव, छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस

 

आम जनता से क्यों की ज्यादा वसूली ?

कांग्रेस महिला नेत्री हमीदा खान ने सवाल किया कि अगर आज की दरें सही हैं, तो जुलाई 2017 से अब तक 28 प्रतिशत जीएसटी लगाकर व्यापारियों और आम जनता से अधिक वसूली क्यों की गई। उन्होंने मांग की कि इस अधिक वसूली की भरपाई कौन करेगा।

भाजपा हर चीज का उत्सव मनाती है

भाजपा पर व्यंग्य करते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव हमीदा खान ने कहा, कि पार्टी हर चीज का उत्सव मनाती है। उन्होंने कटाक्ष किया कि अगर प्रधानमंत्री आदरणीय श्री मोदी जी अपनी दाढ़ी कटवा लें तो भाजपा उसका भी उत्सव मना लेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!