छत्तीसगढ़धर्मराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

नजफ़, कर्बला और बगदाद समेत पवित्र रौज़ों की ज्यारत के लिए बिलासपुर से महिला कांग्रेस नेत्री हमीदा खान सहित अन्य जायरीनों का जत्था इराक के लिए रवाना

नजफ़, कर्बला और बगदाद समेत पवित्र रौज़ों की ज्यारत के लिए बिलासपुर से महिला कांग्रेस नेत्री हमीदा खान सहित अन्य जायरीनों का जत्था इराक के लिए रवाना


अम्बिकापुर – नजफ़, कर्बला और बगदाद शरीफ समेत पवित्र रौज़ों की ज्यारत के लिए बिलासपुर से छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव हमीदा खान सहित अन्य जायरीनों का जत्था रवाना हो गया। पुष्प वर्षा कर लब्बैक या हुसैन, गौस का दामन नहीं छोड़ेंगे के नारों के साथ रवाना किया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव हमीदा खान अपने परिजनों के साथ…!

नजफ़ में स्थित मौला अली ع का पवित्र रोजा व ईराक के बगदाद में स्थित पवित्र रोजा हजरत गौस ए पाक र.अ. और कर्बला मौला हुसैन ع की ज्यारत के लिए दिनांक 25 सितंबर, 2025 दिन गुरुवार को मौलाना सलाहुद्दीन मरकजी साहब क़िब्ला के जेरे निगरानी में जियारत ए हरमैन हज, उमरा टूर एण्ड ट्रेवल्स द्वारा मोहल्ला चाटीडीह, नगीना मस्जिद बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव हमीदा खान सहित अन्य जायरीनों का जत्था रवाना हुआ। जत्थे के रवाना होने से पहले लूथरा शरीफ में स्थित दरगाह में हाजीर होकर अकीदत के फूल पेश कर सालातो सलाम के बाद इजाजत लेकर लब्बैक या हुसैन, गौस का दामन नहीं छोड़ेंगे के नारों के साथ जत्था रवाना हुआ।

लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया,  परिजनों ने एक दूसरे से गले मिलकर रुखसत किया !

 

इस मौके पर छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव हमीदा खान ने कहा के वह इंसान बहुत ही खुशनसीब है, जिसे अपनी जिंदगी में नजफ़ में स्थित मौला अली ع और बगदाद में स्थित हजरत गौस ए पाक र.अ. और इराक में ही स्थित कर्बला में मौला इमाम हुसैन ع और कर्बला के शहीदों के रौजे की जियारत करने का मौका मिलता है। हर शिया – सुन्नी मोमिन – मुसलमान की दिली तमन्ना रहती है कि एक बार अपनी जिंदगी में कर्बला की जियारत करे।

हमीदा खान ने कहा, कि मौला इमाम हुसैन ع को हर कौम और मजहब धर्म समुदाय के लोग मानते हैं और उनके प्रति अपनी आस्था अकीदा रखते हैं। क्योंकि मौला इमाम हुसैन ने मानवता और इंसानियत तथा दीन ए मोहम्मद यानी मोहम्मदी इस्लाम की हिफाजत के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी है ।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!