
कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल और रामानुजगंज नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल एवं भाजपा कोषाध्यक्ष निश्चल प्रताप सिंह ने विजयदशमी पर प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं…

अम्बिकापुर – कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल व रामानुजगंज नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अधिकृत फेसबुक पेज पर विजयदशमी की प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

अम्बिकापुर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अधिकृत फेसबुक पेज पर लिखा है कि असत्य पर सत्य, अन्याय पर न्याय और अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं …!

आइए, इस विजयदशमी पर हम सभी अपने भीतर की नाकार्मकताओं और बुराइयों का दहन कर सत्य, साहस और सद्भावना के मार्ग पर अग्रसर हों !

उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि इसे सद्भाव, भाईचारे और शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं. इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभिन्न पूजा पंडालों का दौरा कर मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना की, उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को नागरिक सुरक्षा और विधि व्यवस्था बनाए रखने के कड़े निर्देश भी दिए !


रामानुजगंज नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का संहार किया था। विजयादशमी का पर्व हमें आशा, उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का संदेश देता है।

विजयादशमी शक्ति उपासना का उत्सव है। उन्होंने अपने फ़ेसबुक पेज पर बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म का विजय की महापर्व विजयादशमी (दशहरा) की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दिए हैं !

सरगुजा भाजपा जिला कोषाध्यक्ष निश्चल प्रताप सिंह ने विजयादशमी पर जिलेवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह दिन हमें अन्याय पर न्याय की विजय का संदेश देता है। यह सबक भी मिलता है कि अहंकार और अत्याचार का परिणाम सदैव बुरा होता हैं। बुराई और असत्य के मुकाबले हमेशा सत्य की जीत होती है।





