
कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम और राजेश अग्रवाल ने रायपुर में नवीन प्रतिष्ठान सुभाष साड़ी हाउस का किया शुभारंभ

अम्बिकापुर – शहर अम्बिकापुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री सुभाष लाल अग्रवाल जी के रायपुर में स्थित नवीन प्रतिष्ठान सुभाष साड़ी हाउस का उद्घाटन राज्य के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम जी और राजेश अग्रवाल जी ने रिबन काट कर किया। इस मौके पर प्रतिष्ठान के मालिक ने कहा, कि ग्राहकों को इस प्रतिष्ठान में सभी तरह के अच्छे एवं ब्रांडेड कंपनी के साड़ी ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

आप को बता दें कि रायपुर और अम्बिकापुर छत्तीसगढ़ का काफी जाना-माना शहर है, जहां कई तरह की जगहें फेमस हैं। यहां आपको कई फेमस मार्केट भी देखने के लिए मिल जाएगी, जहां से आप अपने लिए हर तरह की शॉपिंग काफी आसानी से कर सकते हैं।

इस शहर में कई फेमस साड़ी शॉप्स भी हैं, जिसमें से सुभाष साड़ी हाउस जो खासतौर से शादी की शॉपिंग के लिए जानी जाती है। इस दुकान से आपको हर तरह की डिजाइन और सुंदर साड़ियां बेहद ही कम कीमतों पर मिल जाती है।

सुभाष साड़ी हाउस साड़ियों का मायका के रूप में प्रसिद्ध यह संस्थान अम्बिकापुर में एक काफी फेमस दुकान है, जहां से आप आसानी से किसी भी तरह के कपड़े खरीद सकते हैं। इस दुकान से आपको लेटेस्ट साड़ियों के साथ-साथ डेली वियर के कपड़ों के लिए भी काफी अच्छा कलेक्शन मिल जाता है।

कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम जी और राजेश अग्रवाल जी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि अंबिकापुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री सुभाष लाल अग्रवाल जी के रायपुर स्थित नवीन प्रतिष्ठान “सुभाष साड़ी हाउस” का शुभारंभ किया। साड़ियों के मायका के रूप में प्रसिद्ध यह संस्थान अब राजधानी में भी अपनी गुणवत्ता व आत्मीयता से नई ऊँचाइयाँ स्थापित करेगा, ऐसा विश्वास है।

प्रबंधन एवं पूरे परिवार को इस नई शुरुआत के लिए हार्दिक बधाई और निरंतर प्रगति की शुभकामनाएँ।
इस अवसर पर कैबिनेट के साथी मंत्री माननीय श्री रामविचार नेताम जी भी उपस्थित रहे।




