सरगुजा भाजपा जिला पदाधिकारियों की घोषणा, निश्चल प्रताप सिंह बने कोषाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने दिया सभी को बधाई
अंबिकापुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति तथा भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की अनुशंसा से सरगुजा जिला भाजपा पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। इसमें युवाओं को तरजीह दी गई है। घोषित पदाधिकारी में उपाध्यक्ष दिनेश साहू, मधुसूदन शुक्ला, चौंकि यादव, विकास पाण्डेय, मधु चौरसिया व इंदर भगत बनाए गए हैं।

भाजपा सरगुजा जिला कोषाध्यक्ष निश्चल प्रताप सिंह व सह कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल जी को बनाया गया है ! आपको बता दें कि निश्चल प्रताप सिंह जी एक समर्पित और अनुशासित कार्याकर्त्ता हैं जिन्होंने जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए वर्षों तक काम किया है। उनका मिलनसार स्वभाव भी सभी को पता है।

तो वहीं जिला महामंत्री विनोद हर्ष व अरुणा सिंह को बनाया गया है। भाजपा सरगुजा मंत्री रजनीश पाण्डेय, वैभव सिंह देव, रणधीर राम, नीलू त्रिपाठी, पूनम टेकाम, सुनीता राजवाड़े को बनाया गया है ! वहीं प्रवक्ता अजय सिंह (बबलू), संवाद प्रमुख रूपेश दुबे, सह संवाद प्रमुख धनंजय मिश्र व जतिन परमार बनाए गए हैं।

कार्यालय प्रभारी अनिल जायसवाल, सह कार्यालय प्रभारी संतोष जी, रामप्रवेश पाण्डेय, पुस्तकालय प्रभारी विवेक दुबे, सोशल मीडिया प्रभारी विकास वर्मा व सोशल मीडिया सह प्रभारी रविशंकर जायसवाल को जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने दी सभी को बधाई
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन सेवा, समर्पण और अनुशासन की शक्ति से कार्य करता है।




