


बलरामपुर – रामानुजगंज जिले में आदर्श युवाओं को ढूंढने के लिए कांग्रेस का टैलेंट हंट अभियान शुरू, सुनील सिंह बने टैलेंट हंट ज़िला मीडिया कोऑर्डिनेटर
बलरामपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी टैलेंट हंट कार्यक्रम के जरिए ऐसे युवाओं को ढूंढेगी जो व्यक्तित्व कला, मीडिया संभाषण और सार्वजनिक विमर्श में दक्ष हों। पार्टी ऐसे लोगों का चयन करेगी जो कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रेरित होकर देश और समाज की सेवा करना चाहते हों।

बलरामपुर में कार्यक्रम के पोस्टर जारी करते हुए टैलेंट हंट ज़िला मीडिया कोऑर्डिनेटर सुनील सिंह ने बताया, कि 7 नवंबर से इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, लोग 20 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। 21 से 25 नवंबर तक आवेदन की छटनी की जाएगी और दिनांक 25 से 30 नवंबर तक इंटरव्यू लिया जाएगा, उसके बाद 1 से 5 दिसंबर तक पैनल चर्चा होगी !

सुनील सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया, कि हमारे नेता राहुल गांधी का मानना है, कि जो भी व्यक्ति कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रेरित है। उसके लिए यह एक खुला मंच है। प्रतिभाशाली युवाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रवक्ता के रूप में आगे आने का अवसर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के तहत युवाओं को तराशना, प्रशिक्षित करना और सशक्त बनाना है ताकि आने वाले समय में कांग्रेस की नई पीढ़ी मजबूत आवाज बन सके।

ज़िला कोऑर्डिनेटर सुनील सिंह ने बताया, कि टैलेंट हंट के माध्यम से जिले के प्रतिभाशाली युवाओं को पार्टी के मंच से जोड़ने का काम किया जाएगा। यह अभियान युवाओं में राजनीतिक जागरूकता और संवाद कौशल को बढ़ाएगा।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अखिल भारती कांग्रेस कमेटी संचार विभाग द्वारा पूरे देश में नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसकी औपचारिक शुरुआत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने की है। कार्यक्रम के लिए प्रदेश स्तर, जोन (संभाग ) स्तर एवं जिला स्तर पर कार्यक्रम को चलाने के लिए समन्वयक नियुक्त किए गए है। पूरे प्रदेश को पांच जोन में बांटा गया है और जोन स्तर पर भी प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं।

प्रदेश स्तरीय कमेटी के संयोजक संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला और सहायक के रूप में वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय ठाकुर, सोशल मीडिया इंचार्ज मनी वैष्णव रहेंगे। आवेदन के लिए स्कैनर जारी कर दिया गया है जिसके जरिए सभी प्रतिभागी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन के लिए तय मापदंड में कहा गया है, कि कांग्रेस के मूल्यों के प्रति निष्ठा स्पष्ट सोच एवं त्वरित प्रतिक्रिया और संचार कौशल इतिहास का समुचित ज्ञान के साथ राजनीतिक जानकारी होनी चाहिए।
जोन की टीम
1. ∆ रायपुर जोन में वंदना राजपूत, सौरभ साहू, राहुल कर, दीपक पांडेय, बंशी कन्नौजे, फहीम खान !
2. ∆ बिलासपुर जोन में अभय नारायण राय, अनिल चौहान, सागर सोलंकी, संजय देवांगन, राजकिशोर प्रसाद !
3. ∆ दुर्ग जोन में सुरेंद्र वर्मा, नीता लोधी, अंशुल वालिया, रुपेश दुबे, श्रुति शुक्ला !
4. ∆ सरगुजा जोन में अनुपम फिलिप, विष्णु सिंहदेव, सचिन मिश्रा, गुरपीत सिंह, पूनम सिंह !
5. ∆ बस्तर जोन में जावेद खान, शिल्पा देवांगन, अनुराग महतो, हेमंत ध्रुव, गीतेश गांधी शामिल हैं।
जिला स्तर पर बलरामपुर जिले में मीडिया कोऑर्डिनेटर सुनील सिंह को नियुक्त किया गया है तथा जिले में पांच सदस्य समिति में नीरज गुप्ता, वेदांत भारती, नरेंद्र सिंह, अब्दुल मतीन, दीपक गुप्ता को शामिल किया गया है।





