छत्तीसगढ़धर्मराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

अम्बिकापुर पीजी कॉलेज मैदान में 13 दिसंबर को होगा विशाल कबीर संत समागम, प्रदेश-भर से शामिल होंगे श्रद्धालु

कबीर धर्मदास वंशावली मिशन के 16वें नवोदित वंशज पंथ साहब उदित मुनिनाम साहब होंगे शामिल,

अम्बिकापुर पीजी कॉलेज मैदान में 13 दिसंबर को होगा विशाल कबीर संत समागम, प्रदेश-भर से शामिल होंगे श्रद्धालु

कबीर धर्मदास वंशावली मिशन के 16वें नवोदित वंशज पंथ साहब उदित मुनिनाम साहब होंगे शामिल,

अम्बिकापुर (वसीम बारी) – श्री सदगुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन के तत्वावधान में आगामी 13 दिसंबर को पीजी कॉलेज मैदान अम्बिकापुर में एक दिवसीय भव्य संत समागम समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन की विशेषता यह है, कि कबीर धर्मदास वंशावली के 16वें नवोदित वंशज, पंथ साहब उदित मुनिनाम साहब जी का सरगुजा में प्रथम आगमन होने वाला है।

उनके आगमन को लेकर न केवल जिलेभर में, बल्कि पूरे प्रदेश और देश के विभिन्न राज्यों से कबीर पंथ के अनुयायियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

अनुमान है, कि इस समागम में बहुत बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर संतवाणी व प्रवचनों का लाभ लेने वाले हैं।आयोजन को सफल बनाने के लिए मिशन कमेटी तैयारियों में तेजी लाई जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था, आगंतुकों के आवागमन, पार्किंग, भोजन – प्रसादी, बैठने की सुविधा, स्वास्थ्य व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई, बैठक में सभी व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन भी किया गया है।

आयोजन समिति का कहना है, कि यह कार्यक्रम कबीर पंथ की परंपरा, विचारधारा और वंशावली की गौरवशाली विरासत को जन-जन तक पहुंचाने वाला होगा, जिसमें देश-भर से आने वाले संत-महात्मा और श्रद्धालु आध्यात्मिक ऊर्जा और सद्भाव का संदेश प्रसारित करेंगे।

उक्त जानकारी देते हुए केडीवी मिशन ब्लॉक लखनपुर के प्रतिनिधि कपिल दास और केडीवी मिशन अम्बिकापुर के प्रतिनिधि शोबिंद दास तेंदुआ ने बताया, कि नाम साहब जी के स्वागत समारोह की प्रारंभिक तैयारी कर ली गई है।

कपिल दास : केडीवी मिशन लखनपुर ब्लॉक प्रतिनिधि

इसके अतिरिक्त सरगुजा संभाग के विभिन्न तहसीलों तथा अन्य क्षेत्रों के कबीर पंथीयों तथा जिला शाखा केडीवी मिशन सरगुजा की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित हो चुकी है।

केडीवी मिशन अम्बिकापुर प्रतिनिधि शोबिंद दास जी

मिशन द्वारा सभी कबीर पंथ अनुयायियों से अपील की गई है, कि वे इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाएं। कार्यक्रम पीजी कॉलेज मैदान अम्बिकापुर में प्रातः 8 बजे गुरु महिमा पाठ, प्रातः 9 बजे भजन सत्संग, (महंत श्री राजूदास साहब द्वारा) दोपहर 12 बजे पंथ श्री का सुभागमन, (नगर में शोभा यात्रा) पंथ श्री का आशीर्वचन दर्शन भेंट बंदगी !
कार्यक्रम प्रातः 8 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!