
धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

राजपुर – (बलरामपुर-रामानुजगंज) –
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान खरीदी की तिथि 31 जनवरी 2026 तक निर्धारित किए जाने को लेकर किसानों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। इसी को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर ने जिला प्रशासन के माध्यम से राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपते हुए धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया है, कि शासन की नीतियों और अव्यवस्थाओं के कारण बड़ी संख्या में किसान अब तक अपना धान नहीं बेच पाए हैं।

इससे किसान आर्थिक संकट और मानसिक परेशानी से गुजर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया, कि सरकार द्वारा धान खरीदी की घोषणा तो की गई, लेकिन उसके अनुरूप पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई, जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर ने मांग की है, कि किसानों की स्थिति को देखते हुए धान खरीदी की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 फरवरी, 2026 तक किया जाए, ताकि सभी किसान अपना धान समर्थन मूल्य पर बेच सकें।

कांग्रेस ने चेतावनी दी है, कि यदि सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो किसानों के हित में आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर चक्का जाम के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष नीरज तिवारी सहित पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम, सुनील सिंह, जितेंद्र गुप्ता, लालसाय मिंज, बृजेश मिश्रा, मनोज अग्रवाल, विश्वास गुप्ता, संतोष सोनी, सुनील भगत, मुमताज अंसारी, पी.एन. विश्वास, देवबली सिंह, आलोक सिंह, पंकज यादव, पंकज जयसवाल, राम बिहारी यादव, विकास यादव व अन्य कार्यकर्ता गण मौजूद थे।




