छत्तीसगढ़राजनीति

ढोल में पोल है, अर्थव्यवस्था को तबाह करने वाला बजट है – सुनील सिंह

ढोल में पोल है, अर्थव्यवस्था को तबाह करने वाला बजट है – सुनील सिंह

राजपुर/बलरामपुर – केंद्रीय बजट को लेकर कांग्रेस जिला प्रवक्ता सुनील सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने कहा, कि ढोल में पोल है, अर्थव्यवस्था को तबाह करने वाला बजट है, फिर से गरीबी हटाने की बात कही जा रही है आखिर क्या कारण है, कि हमारी गरीबी मिटती नहीं गरीबी हटती नहीं।

2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने की बातें कोरी कल्पना मात्र है लघु और कुटीर उद्योगों के लिए सिर्फ बातें हैं कृषि के क्षेत्र में किसानों के लिए फर्टिलाइजर सब्सिडी की बात कही जा रही है पर क्या हुआ समय पर आसानी से सुलभ हो पाएगा।
शिक्षा स्वास्थ्य पेयजल जैसे आवश्यक मुद्दों पर बजट का प्लान खोखले दावों के अलावा कुछ भी नहीं है। बजट में आम आदमी के लिए भी कुछ नहीं है कुल मिलाकर बजट भाजपा के नीतियों को पोषित करता है गरीब और आम लोग को कोई लाभ नहीं होने जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!