जयनगर भाजपा नेता मो. इसराइल के वालिद जनाब रियाजउद्दीन साहब का इंतकाल
अम्बिकापुर : ये दुनिया फ़ानी है और हर एक को इसे छोड़ कर जाना है ! जयनगर ज़िला सूरजपुर निवासी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता एवं भाजपा नीति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब मो. इसराइल, मो. आजाद, मो. इस्लाम के वालिद जनाब रियाजउद्दीन मैनेजर साहब (82 वर्ष) अब हमारे बीच नहीं रहे हैं, आज दिनांक 28 फरवरी, 2026 को सुबह 8 बजे उनका इंतकाल हो गया है, जिनका नमाज़ ए जनाजा (मगफिरत की दुआ) आज रात बाद नमाज़ ईशा (तरावी) के बाद जयनगर कब्रिस्तान में 9:30 बजे अदा की जाएगी, इसके बाद सुपुर्देखाक किया जाएगा !

इन्नालिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजएऊन। आलमे इस्लाम मैनेजर साहब की अचानक मौत की ख़बर सुनकर स्तब्ध और ग़मज़दा है। मरहूम मैनेजर साहब घर परिवार और समाज के लिए अनमोल और क़ीमती सरमाया थे, इस्लाह मुआशरा में आपका बहुत योगदान है। उनकी ज़िंदगी लोगों की भलाई में लगी रही, अल्लाह ताअला उनकी मग़फरत के फैसले फ़रमा कर जन्नत उल फ़िरदौस में आला मक़ाम अता फरमाए, आमीन। अल्लाह उनके दोस्तों, रिश्तेदारों, परिवार वालों और मिलने जुलने वालों को भी सब्र जमील अता फरमाए आमीन। उनके इंतकाल पर भाजपा नेता, प्रबुद्ध वर्ग व समाज के लोगों ने गहरा शोक प्रकट किया है !




