छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्य

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अम्बिकापुर में आयोजित “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम में हुए शामिल …

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाप किए थे। पीएम आवास योजना की राशि केंद्र सरकार भेजता था, लेकिन तत्कालीन सीएम भूपेश बघेल उसे रोक देते थे। इसलिए छत्तीसगढ़ की जनता की हाय उन्हें लगी।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अम्बिकापुर में आयोजित “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम में हुए शामिल …

Oplus_131072

अम्बिकापुर – केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि व किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान 13 मई, 2025 को अम्बिकापुर में आयोजित “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम में शामिल हुए।

Oplus_131072

कार्यक्रम का आयोजन अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि श्री चौहान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और पीएम जनमन के आवास हितग्राहियों को खुशियों की चाबी दिए तथा आवास निर्माण प्रारंभ करने वाले हितग्राहियों का भूमिपूजन कर उन्हें आवास स्वीकृति पत्र प्रदान किए ।

Oplus_131072

केंद्रीय मंत्री श्री चौहान द्वारा राज्य में नवनिर्मित 51 हजार प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश भी कराया गया। इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्व सहायता समूह की दीदियों, लखपति दीदियों को सम्मानित भी किया गया।

Oplus_131072
Oplus_131072

अंबिकापुर पीजी कॉलेज ग्राउंड में “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ के 3 लाख 7 हजार आवासों की स्वीकृति पत्र सीएम श्री विष्णुदेव साय को सौंपा सरगुजा संभाग में बने सड़कों का वर्चुअल लोकार्पण भी किया।

Oplus_131072
Oplus_131072

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, भाजपा ने चुनाव में 18 लाख पीएम आवास देने का वादा किया था, जो आज पूरा हो गया है। अब आवास प्लस-प्लस का सर्वे शुरू कर दिया गया है। आवास प्लस-प्लस में ऐसे लोगों को भी पीएम आवास मिलेगा। जिनके पास बाइक या स्कूटी है। जिनकी आय 15 हजार रुपए मासिक है। जिनके पास सीमित खेती की जमीनें हैं।

Oplus_131072
Oplus_131072

भूपेश ने पाप किया, उन्हें जनता की हाय लगी – शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाप किए थे। पीएम आवास योजना की राशि केंद्र सरकार भेजता था, लेकिन तत्कालीन सीएम भूपेश बघेल उसे रोक देते थे। इसलिए छत्तीसगढ़ की जनता की हाय उन्हें लगी।

Oplus_131072
Oplus_131072

अब छत्तीसगढ़ में पीएम आवास की कोई प्रतीक्षा सूची नहीं बची है। आवास प्लस-प्लस में जितने भी मकान सर्वे में आएंगे, स्वीकृत होंगे। पीएम जन-मन योजना के तहत पक्के आवास की सिर्फ सूची भेज दें, स्वीकृति मिलेगी।

Oplus_131072

नया समर्थ भारत, एक देश, एक चुनाव जरूरी

शिवराज सिंह चौहान ने आपरेशन सिंदूर की तारीफ करते हुए सेना के पराक्रम को नमन किया। उन्होंने कहा, कि यह मोदी के नेतृत्व में समर्थ भारत है। भारत अपने फैसले खुद करता है।

Oplus_131072

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, अलग-अलग राज्यों की विधानसभा और लोकसभा चुनावों की अलग-अलग तिथियों के कारण अतिरिक्त पैसे खर्च होते हैं। काम काज प्रभावित होता है। इसलिए एक देश-एक चुनाव जरूरी है। जनता सभी दलों के लोगों से इसका समर्थन करने को कहे।

Oplus_131072

सीएम ने कहा – सभी वादे पूरे कर रहे

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, हमने सरकार बनने के दूसरे दिन ही 18 लाख पीएम आवास की स्वीकृति दी थी और राज्यांश भेजा था। भाजपा ने घोषणापत्र में जितने वादे किए, पूरे किए जा रहे हैं। प्रदेश में सुशासन त्योहार चल रहा है। लोगों की समस्या का मौके पर निदान हो रहा है।

Oplus_131072

सीएम ने कहा कि, वे 11 जिलों में अब तक जा चुके हैं। उन्हें संतोष है, कि प्रदेश की जनता अपने सरकार के कामकाज से खुश है। लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान भी किया जा रहा है।

Oplus_131072
Oplus_131072

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया। वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री आवास एवं शहरी मामले श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा तथा उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह उपस्थित रहें। इसी प्रकार विशिष्ट अतिथि के रूप में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक श्री राजेश अग्रवाल, महापौर मंजूषा भगत सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि के साथ हजारों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण भी उपस्थित रहें।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!