राहुल गांधी के लिए सड़कों पर उतरी सरगुजा जिला कांग्रेस, बिहार सीएम का फूंका पुतला
राहुल गांधी के लिए सड़कों पर उतरी सरगुजा जिला कांग्रेस, बिहार सीएम का फूंका पुतला
अम्बिकापुर – लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ बदसलूकी करने और राज्य सरकार के द्वारा मुकदमा दर्ज करने के विरोध में स्थानीय घड़ी चौक पर सरगुजा जिला कांग्रेस के द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने बताया, कि बीते दिनों हम सबने देखा, कि किस तरह लोकसभा के विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ दरभंगा में बिहार पुलिस ने बदसलूकी की और अंबेडकर छात्रावास में दलित छात्रों से मिलने से रोका गया।

इस बात का स्पष्ट संकेत है, कि मोदी और नीतीश कुमार उनके बढ़ते जन संपर्क से कितने बौखला गए हैं। दरभंगा पुलिस ने राहुल गांधी के खिलाफ एफ.आई.आर. की रिपोर्ट से यह साबित होता है, कि भाजपा – एनडीए का राजनीतिक प्रतिशोध उनके शासित राज्यों में भी जारी है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सरगुजा जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री बालकृष्ण पाठक (मल्लू दादा) के नेतृत्व में अम्बिकापुर शहर एवं ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों, महिला कांग्रेस समेत कांग्रेस के सभी इकाइयों ने मिलकर राहुल गांधी के समर्थन में एकजुटता दिखाते हुए अम्बिकापुर में स्थित घड़ी चौक पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर प्रदर्शन में सरगुजा कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, श्री जे.पी. श्रीवास्तव, अजय अग्रवाल, द्वितेंद्र मिश्रा, मो. इस्लाम, सीमा सोनी, रामविनय सिंह, जगन्नाथ कुशवाहा, दुर्गेश गुप्ता, राशिद अहमद अंसारी, संजीव मंदिलवार, विवेक सिंह, राजीव अग्रवाल, अतुल तिवारी, अनूप मेहता, अशफाक अली, जमील खान, नरेंद्र विश्वकर्मा, मदन जायसवाल, आलोक सिंह, विनोद एक्का, चंद्रप्रकाश सिंह, जीवन यादव सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहें !




