एक राष्ट्र, एक चुनाव विषय पर भाजपा की पहल निश्चित ही जनहित में है – सांसद चिंतामणि जी
सांसद चिंतामणि महाराज ने अपने संबोधन में कहा, कि एक राष्ट्र, एक चुनाव विषय पर भाजपा की पहल निश्चित ही जनहित में है। भाजपा अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु निरंतर कार्य कर रही है..!

एक राष्ट्र, एक चुनाव विषय पर भाजपा की पहल निश्चित ही जनहित में है – सांसद चिंतामणि जी
अम्बिकापुर (DTN) चुनाव विषय पर एक दिवसीय प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन अंबिकापुर स्थित पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों, प्रबुद्धजनों, छात्र-छात्राओं एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने बताया, कि वर्ष 1967 तक लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होते थे, लेकिन विभिन्न राज्यों में सरकारों के असमय विघटन के कारण यह व्यवस्था बाधित हुई। उन्होंने कहा, कि वर्तमान में आदर्श आचार संहिता के चलते कुल 11 महीने प्रशासनिक कार्य प्रभावित रहते हैं, और यदि सभी चुनाव एक साथ हों तो सरकार को सुचारु रूप से कार्य करने हेतु अधिक समय मिलेगा।

उन्होंने बताया, कि एक राष्ट्र, एक चुनाव की व्यवस्था से लगभग पांच लाख करोड़ रुपये से अधिक की बचत हो सकती है। मतदाता सूची बार-बार बनाने की आवश्यकता नहीं होगी, मतदान प्रतिशत में वृद्धि होगी, और प्रशासनिक संसाधनों की भी बचत होगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया, कि एक साथ चुनाव कराने हेतु मजबूत बहुमत आवश्यक है, जिसे लेकर 400 पार का नारा दिया गया है। उन्होंने विपक्ष द्वारा संविधान को लेकर उठाए गए संदेहों को निराधार बताया। सांसद चिंतामणि महाराज ने अपने संबोधन में कहा, कि एक राष्ट्र, एक चुनाव विषय पर भाजपा की पहल निश्चित ही जनहित में है। भाजपा अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।




