क्राइमछत्तीसगढ़देशराजनीतिराज्य

सुकमा आईईडी ब्लास्ट में एएसपी के वीरगति पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने किया नमन

सुकमा आईईडी ब्लास्ट में एएसपी के वीरगति पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने किया नमन

अम्बिकापुर – छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों के किए गए कायरतापूर्ण आईईडी विस्फोट में एएसपी आकाश राव गिरपुंजे के वीरगति होने पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

Oplus_131072
Oplus_131072

पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने अपने फेसबुक पेज पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए लिखा है, कि उनसे कई सरकारी आयोजनों में मुलाक़ात का मौका मिला था। शांत, अनुशासित, और कर्तव्यनिष्ठ – उनमें एक सच्चे राष्ट्रसेवक की छवि थी। मोहलामानपुर में अद्भुत साहस का परिचय देते हुए उन्होंने पुलिस वीरता पदक प्राप्त किया था।

Oplus_131072

आज उनका बलिदान हमें भीतर तक झकझोरता है। देश उनके शौर्य और समर्पण को कभी नहीं भूलेगा।

घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। इस कठिन घड़ी में हम सब शहीद के परिजनों के साथ हैं।

आपको बता दें, कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की ओर से एक बड़ी लड़ाई लड़ी जा रही है, जिसमें सुरक्षा बलों को लगातार सफलता मिल रही है। इसी से बौखलाकर नक्सली इस तरह की कायराना करतूतों को अंजाम दे रहे हैं। नक्सलियों को इसका परिणाम भुगतना होगा। वह दिन अब ज्यादा दूर नहीं, जब छत्तीसगढ़ से इनका अस्तित्व ही समाप्त कर दिया जाएगा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!