मोईनुद्दीन उर्फ़ बब्लू बने अम्बिकापुर शहर मोहर्रम कमेटी के सदर, समाजजन बोले – ऊर्जावान नेतृत्व से मिलेगी नई दिशा …
अम्बिकापुर – मोहर्रम का त्यौहार को मद्दे नज़र रखते हुए मुहर्रम इंतजामिया कमेटी के गठन को लेकर अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन (वक्फ) अम्बिकापुर के वरिष्ठ पदाधिकारियों के निगरानी में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से मुहर्रम इंतजामिया कमेटी का सदर मोईनुद्दीन उर्फ़ बब्लू को मनोनीत किया गया। आयोजन को बेहतर बनाने के लिए नेयाज खान, रज़ाउल मुस्तफा, समीर खान, फैजान अंसारी, शहजादा खान, शाबान खान सहित 6 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया।

नव मनोनीत सदर मोईनुद्दीन उर्फ़ बब्लू ने अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन (वक्फ) के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के लोगों ने और अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन (वक्फ) ओहदेदारों ने जिस उम्मीद और विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेवारी सौंपा है उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि शांति और भाईचारे के साथ मुहर्रम का त्योहार मनाया जायेगा। अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन (वक्फ) के कार्यकारी अध्यक्ष जनाब दानिश रफीक ने मनोनीत सदर मोईनुद्दीन उर्फ़ बब्लू के अनुभव और सामाजिक समर्पण की प्रशंसा करते हुए सभी मनोनीत पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मुहर्रम इंतजामिया कमेटी का अब तक का कार्य सराहनीय रहा है। आपको बता दें कि मोहर्रम कमेटी के नव मनोनीत सदर मोईनुद्दीन उर्फ़ बब्लू सामाजिक कार्यों में हमेशा सक्रिय, मिलनसार स्वभाव और कुशल नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं ! वर्षों से मोहर्रम के आयोजन में उनकी भागीदारी और समर्पण सराहनीय रहा है !


































