चंद्रप्रकाश सिंह (मग्गू), सोहन जयसवाल, शंकर प्रजापति, रजनीश सिंह, निक्की खान व वेदप्रकाश शर्मा बने कांग्रेस मंडल अध्यक्ष, सरगुजा कांग्रेस ने जारी किया शहर अम्बिकापुर मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति पत्र

चंद्रप्रकाश सिंह (मग्गू), सोहन जयसवाल, शंकर प्रजापति, रजनीश सिंह, निक्की खान व वेदप्रकाश शर्मा बने कांग्रेस मंडल अध्यक्ष, सरगुजा कांग्रेस ने जारी किया शहर अम्बिकापुर मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति पत्र,
अम्बिकापुर – सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी ने जिले के 10 सांगठनिक ब्लॉक में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति पत्र जारी कर दी है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सरगुजा जिला कांग्रेस प्रथम संगठन है, जिसने शत-प्रतिशत मंडल नियुक्ति के लक्ष्य को पूरा किया है। नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का नियुक्ति प्रमाण पत्र एआईसीसी सदस्य और पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने ब्लॉक अध्यक्षों को सौंपा।


इस अवसर पर सरगुजा जिला कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री बाल कृष्ण पाठक ने कहा, कि मंडल अध्यक्षों के नियुक्ति 15 जुलाई के पूर्व पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था जो समय पर पूरा हो गया है।

एसआईसीसी सदस्य और सरगुजा जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष आदितेश्वर शरण सिंहदेव ने कहा, कि ब्लॉक और बूथ के बीच की कड़ी के रूप में मंडल अध्यक्ष और उनकी टीम चुनाव में पार्टी के निर्णायक बढ़त में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। बिहार में चुनाव आयोग जो कर रहा है, उसे देखते हुए यह कवायद महत्वपूर्ण हैं।



सरगुजा में हर बूथ को करेंगे मजबूत – जिलाध्यक्ष
सरगुजा कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक ने कहा, कि कांग्रेस कार्यसमिति ने साल 2025 को कांग्रेस के संगठनात्मक मजबूती देने के लिए तय किया है। 2025 के अंत तक सरगुजा जिले में प्रत्येक बूथ तक संगठन को एक मजबूत आधार दे दिया जाएगा।

सरगुजा जिले में बनाए गए कुल 61 मंडल में अंबिकापुर शहर ब्लॉक में 6, अंबिकापुर ग्रामीण ब्लॉक में 9, लखनपुर में 9, उदयपुर में 5, दरिमा में 6, लुण्ड्रा में 3, धौरपुर में 2, बतौली में 7, सीतापुर में 8 और मैनपाट में 6 मंडल बनाए गए हैं।

कांग्रेस के मंडलों में 15 सदस्यीय कार्यकारिणी बनाई जाएगी। यह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की तर्ज पर बनाए जाएंगे। मंडल अध्यक्ष को बीएलए के नियुक्ति की अनुशंसा का अधिकार होगा। साथ ही मंडल अध्यक्ष द्वारा बूथ लेबल पर बीएलए की कार्यकारिणी भी तैयार कराई जाएगी।


शहर अम्बिकापुर मंडल
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अम्बिकापुर शहर में मंडल अध्यक्षों का नाम निम्नानुसार है – मंडल क्रमांक 1 : श्री चंद्रप्रकाश सिंह (मग्गू) मंडल क्रमांक 2 : नियाजुद्दीन खान (निक्की), मंडल क्रमांक 3 : रजनीश सिंह, मंडल क्रमांक 4 : शंकर प्रजापति, मंडल क्रमांक 5 : सोहन जयसवाल, मंडल क्रमांक 6 : वेद प्रकाश शर्मा, इस नियुक्ति से बूथ व वार्ड स्तर के कार्यकर्ताओं का कद बढ़ाने के साथ ही उन्हें अहम भूमिका में रखा गया है, जिससे कांग्रेस का खोए हुए जनाधार को वापस लाने की दिशा में यह सराहनीय कदम है !


नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष नियाजुद्दीन खान (निक्की) और वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि हम अपने पद के दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करते हुए पार्टी को मजबूत करेंगे ! देश में भेद – भाव और नफ़रत फैलाने वाली भाजपा सरकार को हटाने का काम हम कांग्रेसी ही करेंगे ! पार्टी का यह सम्मान हमारी जिम्मेदारी को बढ़ाती है, संगठन का विस्तार कर आने वाले हर चुनाव को जीतने का लक्ष्य को पूरा करेंगे !

कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से ज़िला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पीसीसी उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव, अजय अग्रवाल, पीसीसी महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, हेमंत सिन्हा, अरविंद सिंह, विनय शर्मा, अमित सिंह, सिद्धार्थ सिंह, बलराम यादव, राजनाथ सिंह, इंद्रजीत धंजल, प्रदीप गुप्ता, नारद गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी मो. इस्लाम, दुर्गेश गुप्ता समेत अन्य बहुत सारे कार्यकर्तागण मौजूद थें।








