छत्तीसगढ़राजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

वाटरएड द्वारा माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर विशेष प्रशिक्षण का आयोजन संपन्न

वाटरएड द्वारा माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर विशेष प्रशिक्षण का आयोजन संपन्न

अम्बिकापुर – 19 जुलाई को वार्ड नंबर 22 नेताजी सुभाष चंद्र बोस वार्ड के सामुदायिक भवन में वाटरएड द्वारा महिलाओं से संबंधित माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं में माहवारी से संबंधित समस्याओं को बारे में जानकारी दिया गया साथ ही बारिश के समय में माहवारी हेतु स्वच्छता पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से मध्यम वर्गीय परिवार की महिलाएं एवं किशोरी उपस्थित रही।

Oplus_131072

प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रतिभागी महिलाओं ने भी माहवारी से संबंधित अपने अनुभव शेयर किए इसके अलावा कुछ महिलाओं को माहवारी से संबंधित परेशानियां सामने आई जिसे व्यक्तिगत तौर पर उनको उचित सलाह प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से उप स्वास्थ्य केंद्र बौपार की स्टाफ नर्स देवकुमारी नायक साथ ही माहवारी स्वच्छता के क्षेत्र में लंबे समय से कार्यरत समाजसेवी सुल्ताना सिद्दिकी द्वारा अपने अनुभव सभी का साथ साझा किया गया।

Oplus_131072

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्थानीय पार्षद एवं नगर निगम एमआईसी के सदस्य श्रीमती श्वेता गुप्ता उपस्थित रही। उनके द्वारा बताया गया कि माहवारी महिलाओं को प्रकृति का दिया हुआ एक अमूल्य उपहार है इसके यह एक सुखद मातृत्व का अहसास कराने का माध्यम भी है। इसे हमें समझना है और स्वच्छता को अपनाना है। साथ ही हाल ही में दिल्ली विज्ञान भवन में आयोजित कार्यकम में सम्मिलित होकर वापस आई श्वेता जी द्वारा अपने अनुभव साझा करते हुए बताया गया, कि सरगुजा को सुपर स्वच्छता लिग में प्रथम आने पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।

Oplus_131072

उन्होंने इस सम्मान को सभी स्वच्छता दीदियों को समर्पित किया साथ ही उन्होंने सरगुजा में कार्यरत वाटरएड को इस मुहिम में शामिल होकर नगर निगम को सहायता करने हेतु आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के माध्यम से श्वेता गुप्ता द्वारा सभी महिला प्रतिभागियों को सेनेटरी पैड भी वितरित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में वाटरएड से दयाकिशन साव,आशीष एक्का, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनीता तिवारी, अंजनी गुप्ता, नाजिया बानो का योगदान रहा।

 

Oplus_131072

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!