खेलछत्तीसगढ़युवाराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

लोक सेवा मुस्लिम महिला समिति की उपाध्यक्ष नाजिया खातून हुई सम्मानित

लोक सेवा मुस्लिम महिला समिति की उपाध्यक्ष नाजिया खातून हुई सम्मानित

अम्बिकापुर – शहर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं की संस्था लोक सेवा मुस्लिम महिला समिति ने विभिन्न क्षेत्रों में, जैसे कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कार्य में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और समय समय पर उन्हें उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित भी किया जाता रहा है !

समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करने हेतु कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित सम्मान समारोह का आयोजन साइंस ग्रुप एजुकेशन छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में प्रेरणादायक कार्य करने वाली महिला लोक सेवा मुस्लिम महिला समिति की उपाध्यक्ष नाजिया खातून को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में श्री आंचल ओझा उपस्थित रहे। साथ ही, अतिथि सम्माननीय के रूप में लोक सेवा मुस्लिम महिला समिति की अध्यक्ष सुल्ताना सिद्दीकी व उनकी महिलाओं की टीम ने गरिमा बढ़ाई।

इस अवसर पर आंचल ओझा ने बताया, कि इस प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह का उद्देश्य समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करना है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!