छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़युवाराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत 15 दिवसीय स्वच्छता जागरूकता व सहभागिता अभियान संपन्न, उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं का हुआ सम्मान, 45 महिलाओं को पार्लर प्रशिक्षण का मिला प्रमाण-पत्र

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत 15 दिवसीय स्वच्छता जागरूकता व सहभागिता अभियान संपन्न, उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं का हुआ सम्मान, 45 महिलाओं को पार्लर प्रशिक्षण का मिला प्रमाण-पत्र

Oplus_131072

अम्बिकापुर – जन शिक्षण संस्थान सरगुजा के बैनर तले स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत 15 दिवसीय विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया !

Oplus_131072

संस्थान द्वारा स्वच्छ भारत मिशन को सशक्त बनाने के लिए प्रशिक्षणार्थियों, कर्मचारियों तथा समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की गई ! इस दौरान निम्नलिखित गतिविधियां आयोजित की गई, इसके साथ ही 15 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हो गया !

Oplus_131072

इस दौरान शपथ ग्रहण एवं श्रमदान: संस्थान परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सामूहिक श्रमदान कर सफाई कार्य किया गया !

Oplus_131072

प्रशिक्षणार्थियों के बीच स्वच्छता के महत्व पर संवाद एवं विचार-विमर्श को लेकर सेमिनार आयोजित किया गया !

Oplus_131072

जन – जागरूकता हेतु रैली निकाली गई ! कार्यालय में वर्षों से संचित अनुपयोगी दस्तावेजों एवं फाइलों का निरीक्षण कर निष्पादन किया गया !

Oplus_131072

पौधारोपण अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया, इसके साथ ही स्वच्छता को लेकर अन्य कई कार्यक्रम संचालित किए गए !

Oplus_131072

इसको लेकर संस्थान के संस्थापक चेयरमैन ने कहा, कि जन शिक्षण संस्थान सरगुजा निरंतर इस प्रकार की जनहितकारी गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करता रहेगा !

Oplus_131072

संस्थान का उद्देश्य न केवल कौशल विकास है, बल्कि नागरिकों में स्वच्छ, सशक्त और जागरूक समाज का निर्माण करना भी है !

Oplus_131072

इस पखवाड़े का समापन एक भव्य समारोह के साथ हुआ, जिसमें उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं को नगर पालिका निगम अम्बिकापुर के लोकप्रिय महापौर मंजूषा भगत द्वारा सम्मानित किया गया !

Oplus_131072

इस मौके पर महापौर मंजूषा भगत ने कौशल विकास और “स्वच्छ भारत, कुशल भारत” के संकल्प के साथ आगे बढ़ने और अपने आसपास स्वच्छता को बढ़ावा देने का आह्वान किया !

Oplus_131072

खासतौर से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट कार्यों के लिए लोक सेवा मुस्लिम महिला समिति की अध्यक्ष सुल्ताना सिद्दीकी, उपाध्यक्ष नाजिया खातून, रशीदा, रूक्मणी जयसवाल सहित अन्य लोगों को महापौर मंजूषा भगत के द्वारा सम्मानित किया गया, और साथ ही लोक सेवा मुस्लिम महिला समिति के 45 महिलाओं को ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र भी दिया गया !

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!