सरगुजा कांग्रेस नेता मो. इस्लाम ने राहुल गांधी की अभियान का हिस्सा बन जनता से इसमें जुड़कर वोट चोरी को रोकने की अपील की ..

सरगुजा कांग्रेस नेता मो. इस्लाम ने राहुल गांधी की अभियान का हिस्सा बन जनता से इसमें जुड़कर वोट चोरी को रोकने की अपील की ...
अम्बिकापुर : बिहार विधानसभा चुनावों से पहले वोट चोरी के आरोपों के बीच, कांग्रेस ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है. राहुल गांधी ने मतदाता सूची में धांधली और चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए, जनता से इस अभियान में शामिल होने की अपील की है. मिस्ड कॉल और वेबसाइट के माध्यम से लोग अपनी आवाज उठा सकते हैं !

बिहार विधानसभा चुनावों से पहले वोट चोरी का मुद्दा थमने का नाम नहीं ले रहा है. कांग्रेस इसको लेकर सरकार और चुनाव आयोग पर कई तरह के गंभीर सवाल खड़े कर रही है. खासकर राहुल गांधी इस मामले पर शांत होते दिखाई नहीं दे रहे हैं. पिछले दिनों एक प्रेजेंशन के जरिए सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा था. अब इस वोट चोरी के मुद्दे पर उन्होंने एक अभियान लॉन्च किया है !

वोटर लिस्ट में धांधली को लेकर मचे बवाल के बीच कांग्रेस ने अभियान लॉन्च किया है. इस अभियान के तहत मिस्ड कॉल देने और वोट चोरी वेबसाइट लॉन्च की है. राहुल गांधी ने अभियान को लेकर कहा, कि वोट चोरी एक व्यक्ति, एक वोट के बुनियादी लोकतांत्रिक सिद्धांत पर हमला है. स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिए साफ-सुथरी मतदाता सूची अनिवार्य है !
राहुल की जनता से अपील
राहुल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से चुनावों में बड़े पैमाने पर आपराधिक धोखाधड़ी होने के अपने दावों को दोहराया है. उन्होंने जनता से इसमें जुड़कर वोट चोरी को रोकने की अपील की है !

सरगुजा कांग्रेस नेता मो. इस्लाम ने क्षेत्रीय जनता से राहुल गांधी की अभियान में जुड़ने की अपील की …
सरगुजा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मो. इस्लाम ने एक पोस्ट शेयर करते हुए राहुल गांधी की मांग का समर्थन करते हुए लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की है ! उन्होंने ख़ास बात चित के दौरान राहुल गांधी की चुनाव आयोग से डिजिटल वोटर लिस्ट की मांग का समर्थन करते हुए कहा, कि वोट चोरी एक व्यक्ति, एक वोट के बुनियादी लोकतांत्रिक सिद्धांत पर हमला है. स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिए साफ़-सुथरी मतदाता सूची अनिवार्य है !
चुनाव आयोग से सरगुजा की जनता के तरफ़ से भी हमारी मांग साफ़ है, पारदर्शिता दिखाएं और डिजिटल मतदाता सूची सार्वजनिक करें, ताकि जनता और राजनीतिक दल उसका खुद ऑडिट कर सकें, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मो. इस्लाम ने सरगुजा की जनता से अपील करते हुए कहा कि आप भी राहुल गांधी जी की इस अभियान का हिस्सा बने और सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी के साथ जुड़कर इस मांग का समर्थन करें –
http://votechori.in/ecdemand पर जाएं या 9650003420 पर मिस्ड कॉल दें. ये लड़ाई लोकतंत्र की रक्षा की है !




