छत्तीसगढ़धर्म

ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर गौसिया अंजुमन कमेटी जयनगर के द्वारा जरूरतमंदो के लिए 4 सितम्बर को किया जाएगा ब्लड डोनेट कार्यक्रम

ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर गौसिया अंजुमन कमेटी जयनगर के द्वारा जरूरतमंदो के लिए 4 सितम्बर को किया जाएगा ब्लड डोनेट कार्यक्रम

अम्बिकापुर : पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाईश के पंद्रह सौ वर्ष पुर्ण होने पर बारह रबीउल औवल ईद मिलादुन्नबी नबी के अवसर पर 4 सितम्बर, 2025 दिन गुरुवार को मुस्लिम गौसिया अंजुमन कमेटी जयनगर के तत्वावधान में जरुरतमंदों के लिए ब्लड डोनेट करने का निर्णय लेते हुए जिला चिकित्सालय सूरजपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को एक लिखित पत्र प्रेषित कर ब्लड लेने हेतु सहयोग देने की अपील की है।

गौसिया अंजुमन कमेटी के सचिव नौशाद आलम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया, कि बारह रबीउल अव्वल यानी ईद मिलादुन्नबी के पंद्रह सौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर में जरूरत मंदों के लिए ब्लड डोनेट कार्यक्रम का आयोजन मुस्लिम गौसिया अंजुमन कमेटी जयनगर के द्वारा किया गया है। ब्लड डोनेट कार्यक्रम का आयोजन मुस्लिम मोहल्ला मदीना मस्जिद में रखा गया है, गौसिया अंजुमन कमेटी के सचिव नौशाद आलम ने आगे जानकारी देते हुए बताया, कि लगभग 40 से 50 यूनिट ब्लड जयनगर के मुस्लिम समुदायों के द्वारा किये जाने का लक्ष्य है। ब्लड डोनेट कार्यक्रम के ठीक एक दिन बाद 5 सितम्बर को मुस्लिम समुदाय द्वारा ईद मिलादुन्नबी की त्योहार भी उल्लासपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय कमेटी द्वारा लिया गया है। हजरत पैगम्बर मोहम्मद साहब के यौमे पैदाईस (जन्मदिन) के 15 सौ वर्ष पूर्ण होने के इस मोक़द्दस मौके पर जयनगर के मुस्लिम समुदायों द्वारा जरूरत मंदो का ख्याल करते हुए ब्लड डोनेट कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जो निसहाय मरीजों के लिए एक जीवन दान साबित होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!