हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ‘ईद-मिलादुन्नबी’ पर रामानुजगंज नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने दी नगर वासियों को बधाई

अम्बिकापुर : रामानुजगंज नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने नगरवासियों, विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ‘ईद- मिलादुन्नबी’ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के आनन्दमय एवं स्वस्थ जीवन की कामना की है।

रमन अग्रवाल ने अपने बधाई सन्देश में कहा है कि हजरत मोहम्मद साहब ने मानव को मानव से जोड़ने, आपसी भाईचारा एवं एकता की जो शिक्षा दी है, वह सभी के लिए अनुकरणीय है।

उन्होंने कहा, कि हजरत मोहम्मद साहब के विचार आज भी प्रासंगिक हैं।




