ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर गौसिया अंजुमन कमेटी जयनगर में जरूरतमंदो के मद्देनजर मदीना मस्जिद में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन, मुस्लिम समुदाय के पुरूष-महिलाओं ने 51 यूनिट ब्लड का किया डोनेट



ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर गौसिया अंजुमन कमेटी जयनगर में जरूरतमंदो के मद्देनजर मदीना मस्जिद में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन, मुस्लिम समुदाय के पुरूष-महिलाओं ने 51 यूनिट ब्लड का किया डोनेट


अम्बिकापुर – हजरत पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर मुस्लिम समुदायों द्वारा मनाए जाने वाले पवित्र त्योहार ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर गौसिया अंजुमन कमेटी के तत्त्वज्ञान में आयोजित रक्तदान शिविर का आयोजन कमेटी के मदीना मस्जिद में जिला चिकित्सालय सूरजपुर के स्वास्थ्य विभाग के टीम की उपस्थिति में सफलता पूर्वक 51 यूनिट ब्लड डोनेट (रक्तदान) कर किया गया।

रक्तदान शिविर के आयोजक गौसिया अंजुमन कमेटी के सदर मो. इरशाद उर्फ कलाम एवं उपाध्यक्ष मो. नौशाद आलम ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया, कि हजरत पैगम्बर मोहम्मद साहब जी की जन्मदिन के पंद्रह सौ वर्ष पुर्ण होने तथा बारह रबीउल औवल ईद मिलादुन्नबी नबी के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मुस्लिम समुदाय के पुरूष-महिला सहित 51 लोगों ने रक्तदान कार्यक्रम में भाग लिया।

इस रक्तदान कार्यक्रम में मुख्यरूप से ईमाम हाफिज व हाजी जनाब मो. कलीम, अंजुमन कमेटी के पूर्व सदर मो. इसराईल, हाजी कलामुल, हाजी कलीम ईराकी, ग्राम पंचायत जयनगर के सरपंच पति राजेन्द्र सिंह, एवं अंजुमन कमेटी के सदर मो. इरशाद (कलाम), नायब सदर नौशाद आलम, सहित मो. इमरान, इरशाद छोटू, परवेज, मो. जावेद, राशिद, अंजर, अदनान, सामी, सहित अन्य कमेटी के लोगों का कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा, रक्तदान शिविर में जिला चिकित्सालय सूरजपुर के सिविल सर्जन एवं मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. अजय मरकाम के कुशल दिशा निर्देशन में स्वास्थ्य कर्मचारियों में डॉ. आज़ाद भगत, श्रीमती आरती सपना, श्री इन्द्रभान सिंह, श्री मनोज लहरे, श्री जय सिंह, श्री संतोष श्रीवास्तव का रक्तदान शिविर में विशेष योगदान रहा।

इसके उपरांत कल 5 सितंबर को ईदमिलादुन्नबी पर जुलूस व मिलाद शरीफ का धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न होंगें।



























