
अहले बैत अलैहिस्सलाम के रहमत व कृपा बहुत ऊंचे दर्जे पर है हमारे यहां युवा बेरोजगारी से परेशान हैं दुआ करूंगी : हमीदा खान सचिव छ.ग. महिला कांग्रेस

अम्बिकापुर : مَنْ زَارَ قَبْرَ الحُسَیْنِ به شطِّ الفُرَاتِ، کَانَ کَمَنْ زَارَ اللّهَ فَوْقَ عَرْشِهِ «»
“ जिसने कर्बला में इमाम ह़ुसैन (अ स) की क़ब्र की ज़ियारत की वह उस इंसान की तरह़ है जिसने अल्लाह की ज़ियारत की है”।

अहलेबैत अलैहिमुस्सलाम के रह़मत व कृपा के बहुत ऊंचे दर्जे पर हैं, यहाँ तक कि उनकी ज़ियारत करने वालों के पैरों की धूल इंसान को गुमराही व अज़ाब से अज़ाद करके मूक्ति दिलाती है।

उकताशय का विचार व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव हमीदा खान ने मौला ए कायनात के दर्शन के लिए दिल्ली इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नजफ़ कर्बला और बगदाद के लिए फ्लाइट पकड़ने से पूर्व आगे कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी एक गंभीर समस्या बनकर उभरी है, और इसके समाधान के लिए कई तरह के उपाय आवश्यक हैं, जिनमें कौशल विकास, शिक्षा में सुधार, उद्यमिता को बढ़ावा देना, और सरकार की नीतियों में बदलाव शामिल है।

इसमें प्रदेश सरकार कई योजनाएं चलाकर समस्या दूर करने में जुटी है परंतु बेरोजगारी दर बढ़ते जा रही है। इस दिशा में बेरोजगारी के समाधान के लिए कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाने की जरूरत है इसमें कौशल विकास और शिक्षा में सुधार भी है।

बेरोजगारों को नौकरी के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करने के लिए कौशल विकास कार्यक्रम चलाए जाने की जरूरत है जिससे युवा उद्यमी आगे आएं। शिक्षा प्रणाली को उद्योग की ज़रूरतों के अनुसार ढालें। व्यावसायिक प्रशिक्षण और उद्यमिता कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाए जिससे युवा आकर्षित हों।

उद्यमिता को बढ़ावा देने के दिशा में छोटे और मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहित करें। नई नौकरियां पैदा करने वाली कंपनियों के लिए कर प्रोत्साहन प्रदान की जाए। अनुसंधान और विकास को बढ़ावा दी जाए। बेरोजगारी भत्ता और सामाजिक सुरक्षा दी जाए जिससे वे गुमराह होने से बचें। वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए बेरोजगारी भत्ता योजनाएं लागू किया जाना चाहिए ऐसा हम राज्य सरकार से अपेक्षा करते हैं !

अहले बैत अलैहिस्सलाम के रहमत व कृपा बहुत ऊंचे दर्जे पर है हमारे यहां युवा बेरोजगारी से परेशान हैं दुआ करूंगी !






