छत्तीसगढ़राजनीति

ऑल इंडिया अल्पसंख्यक आयोग को मुस्लिम अल्पसंख्यकों के तरफ़ से अम्बिकापुर सदर इरफ़ान सिद्दीकी ने सौंपा ज्ञापन

ऑल इंडिया अल्पसंख्यक आयोग को मुस्लिम अल्पसंख्यकों के तरफ़ से अम्बिकापुर सदर इरफ़ान सिद्दीकी ने सौंपा ज्ञापन

इरफ़ान सिद्दीकी “सदर” इस्लाहुल मुस्लेमीन (वक्फ़) अम्बिकापुर

अम्बिकापुर – कलेक्ट्रेट सभागार अंबिकापुर में आयोजित कैम्प में आल इंडिया अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य से मुलाकात कर मुस्लिम अल्पसंख्यकों की तरफ़ से अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन (वक्फ़) के सदर जनाब इरफ़ान सिद्दीकी ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है !

उल्लेखित ज्ञापन में अंजुमन कमेटी सरगुजा संभाग के सबसे बड़े ईदारा के सदर जनाब इरफ़ान सिद्दीकी ने बताया है कि, इसके अधीन – कब्रिस्तान, ईदगाह, मजार जामा मस्जिद और वक्फ की संपत्ति आती है !

कमेटी के सदर जनाब इरफ़ान सिद्दीकी ने अल्प संख्यकों के हित में जो मांग की है वो निम्नानुसार है –
1. अलसंख्यकों के डर के माहौल को खत्म किया जाये उनके कानुनी हक एवं उनके उपर हो रहे अत्याचार पर एस.आई.टी. गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाये और कई बड़े होटलों पर मुस्लिम बैन पर कार्यवाही की जाये !

2. मदरसों में टीचरों को तनख्वाह जो विगत 9 सालों से नहीं मिला है उसे तत्काल दिलवाया जाए !

3. बच्चों को स्कालरशिप नहीं मिल रहा है। वजह है जाति प्रमाण पत्र नहीं बनना जाति प्रमाण पत्र प्रक्रिया को सरल बनाया जाये !

4. सभी मदरसों में आधुनिक शिक्षा दी जा रही है तनख्वाह नहीं मिलने से आर्थिक तंगी के कारण कई मदरसे बंद हो गये हैं।

5. सरकार के तरफ से दी जाने वाली आयरन, की दवा, प्रोटीन युक्त गोली मिलना बंद हो गया है, चालु कराया जाए !

6. कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल एवं शेड का निर्माण कराया जाए !

7. अम्बिकापुर में एक कब्रिस्तान है, अम्बिकापुर की बसाहट काफी बड़ी हो गई है एक छोर से दूसरे छोर की दुरी ज्यादा है एक और कब्रिस्तान हेतू जमीन दिलवाया जाए !

8. तक्रिया मजार परिसर में पार्क निर्माण कराया जाए !

9. मदरसों के टीचरों को मात्र – 6000/- तनख्वाह निर्धारित है इसे बढ़ाया जाए !

10. अलसंख्यक बच्चे बच्चीयों को डाक्ट – इंजीनियर बनाने हेतू विशेष सेन्टर (कोचिंग वगैरह) दिलवाया जाये !
11. अम्बिकापुर में अल्पसंख्यक बालिका क्षात्रावास बने काफ़ी वक्त हो गया है उसे शुरू किया जाए !

12. अल्पसंख्यक हेतु इंस्टीट्यूट खोलने हेट जमीन दिलाया जाए !
इस दौरान सदर जनाब इरफ़ान सिद्दीकी के साथ स्थानीय मुस्लिम समाज के अन्य बहुत सारे मानिंद लोग भी मौजूद रहें !

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!