
राज्य के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, राजेश अग्रवाल व लक्ष्मी रजवाड़े ने जगदलपुर में स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में किया दर्शन पूजन, राज्यवासियों के कल्याण की प्रार्थना की
अम्बिकापुर – राज्य के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, राजेश अग्रवाल और लक्ष्मी रजवाड़े ने जगदलपुर में स्थित मां दंतेश्वरी मंदिरों में दर्शन पूजन किया। मां दंतेश्वरी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने राज्यवासियों एवं देशवासियों के कल्याण के लिए मां दंतेश्वरी से प्रार्थना की।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अधिकृत ‘फेसबुक पेज’ पर लिखा, “मां दंतेश्वरी से राज्य के सभी परिवारजनों के लिए सुख, सौभाग्य, संपन्नता, संपूर्णता, खुशियां और आरोग्य की कामना करता हूं !

उन्होंने विश्वास जताया, कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत निरंतर ऊंचाइयों तक पहुंचेगा और हर क्षेत्र में प्रगति करेगा।
इस मौके पर राज्य के तीनों कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, राजेश अग्रवाल और लक्ष्मी रजवाड़े ने जगदलपुर में स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन पूजन कर कामना की है कि मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद सभी के ऊपर बना रहे, देश की विकास यात्रा में हम सभी सहभागी बनें।
इसके साथ ही उन्होंने ने कहा, कि सुख, समृद्धि और शांति वाला देश भारत और नई ऊंचाई तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पहुंचे, यह हम सभी का दृढ़ संकल्प और विश्वास है।
अपने इस दौरे के बीच उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित भी किया और वहां उपस्थित लोगों में नए उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। जगदलपुर के नागरिकों ने राज्य के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, राजेश अग्रवाल और लक्ष्मी रजवाड़े मंत्री के इस दौरे और उनके प्रेरणादायी शब्दों की सराहना की।




