छत्तीसगढ़धर्म

कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने दैनिक दबंग दुनिया अखबार के संपादक आनंद प्रकाश दीक्षित की निधन पर गहरा दुःख जताया

कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने दैनिक दबंग दुनिया अखबार के संपादक आनंद प्रकाश दीक्षित की निधन पर गहरा दुःख जताया

अम्बिकापुर : तारपोंगी क्षेत्र के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें स्थानीय दैनिक समाचार पत्र ‘दबंग दुनिया’ के संपादक आनंद प्रकाश दीक्षित की मौके पर ही मौत हो गई, घटना धरसीवां थाना क्षेत्र में हुई।

श्री रामविचार नेताम कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन

संपादक श्री आनंद प्रकाश दीक्षित की निधन की खबर पर राज्य के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम जी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अधिकृत फेसबुक पेज पर दुख जताते हुए लिखा है, कि दैनिक दबंग दुनिया, रायपुर के प्रतिष्ठित संपादक श्री आनंद प्रकाश दीक्षित जी के निधन का खबर अत्यंत ही दुःखद है। मेरी शोक संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं।

पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका योगदान स्मरणीय और प्रेरणादायक रहेगा।

माँ महामाया से प्रार्थना है, कि दिवंगत पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की धैर्य और शक्ति दें।
ॐ शांति। 🙏

जानकारी के अनुसार, आनंद प्रकाश दीक्षित सिमगा से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल अचानक सामने से आ रहे एक ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सड़क पर गिर गई और आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

श्री आनंद प्रकाश दीक्षित जी, संपादक दैनिक दबंग दुनिया समाचार पत्र

स्थानीय लोगों ने घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया। धरसीवां थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक रिपोर्ट में सामने आया है, कि तेज रफ्तार और सड़क पर असावधानी के कारण यह हादसा हुआ। अनंद प्रकाश दीक्षित ‘दबंग दुनिया’ समाचार पत्र के संपादक थे और स्थानीय पत्रकारिता में उनकी पहचान और प्रतिष्ठा थी। उनके निधन से पत्रकारिता जगत और स्थानीय समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने जनता से अपील की है, कि इस मार्ग पर सावधानी से वाहन चलाएं और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!