छत्तीसगढ़राजनीति

जन्मदिन पर कांग्रेस के सरगुजा जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक जी को बधाई देने वालों का लगा तांता

जन्मदिन पर कांग्रेस के सरगुजा जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक जी को बधाई देने वालों का लगा तांता

अम्बिकापुर – औषधि पादप बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व अध्यक्ष एवं सरगुजा कांग्रेस के वर्तमान जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक (मल्लू दा) के जन्मदिवस पर उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

सुबह से ही इंटरनेट सोशल मीडिया पर पार्टी कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में अन्य दलों के नेता व व्यवसायियों ने भी बधाई दी !

शुरुआत अम्बिकापुर शहर मंडल क्रमांक 5 के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा (वेदी) ने की ! उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की बधाई देते हुए समाज को दिए उनके अवदान को याद किया व भविष्य में स्वस्थ्य रहते हुए इसी तरह सामाजिक कार्यों में जुटे रहने की शुभकामनाएं दी !

कांग्रेसजनों, शुभचिंतकों ने हर्ष एवं उत्साह के साथ सरगुजा जिला कांग्रेस कार्यालय अम्बिकापुर में जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक जी को पुष्पगुच्छ भेंट किया। मिठाई व केक खिलाकर बधाई दी। उनके स्वस्थ जीवन व दीर्घायु होने की कामना की।

 

कांग्रेसजनों ने उन्हें बधाई देते हुए कांग्रेस सरकार में उनके औषधि पादप बोर्ड में पदस्थ अध्यक्ष कार्यकाल को बेहतरीन बताया। औषधि पादप बोर्ड के अंतर्गत आने वाली योजनाओं से प्रदेश के विकास में उनके योगदान की सराहना की। सरगुजा कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक जी ने सभी का आभार जताया। कहा, कि इस प्यार व सम्मान का सदैव ऋणी रहेंगे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!