क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

रामानुजगंज हीरो टू व्हीलर शो रूम संचालक द्वारा ग्राहक से किया गया अमानवीय व्यवहार पर सामाजिक संरचना और नैतिक मूल्यों में गिरावट के साथ कानून – व्यवस्था पर भी प्रश्नचिह्न

रामानुजगंज हीरो टू व्हीलर शो रूम संचालक द्वारा ग्राहक से किया गया अमानवीय व्यवहार पर सामाजिक संरचना और नैतिक मूल्यों में गिरावट के साथ कानून – व्यवस्था पर भी प्रश्नचिह्न

अम्बिकापुर – राजधानी रायपुर और राज्य के अन्य जिलों में चाकूबाजी की घटनाओं में लगातार वृद्धि गंभीर चिंता का विषय है। राजधानी सहित अम्बिकापुर में बीते दिनों में चाकूबाजी के मामले इस गंभीर समस्या की ओर इशारा कर रहे हैं। इन हिंसक वारदातों ने आम नागरिकों में असुरक्षा और भय का माहौल पैदा कर दिया है, जिससे समाज का ताना-बाना प्रभावित हो रहा है। पहले ये मामले सीमित थे, लेकिन अब छोटी-छोटी बातों पर, आपसी रंजिश में या यहां तक कि लूटपाट के इरादे से भी बेखौफ होकर अमानवीय व्यवहार व चाकू का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका सबसे चिंताजनक पहलू यह है, कि इस अपराध में युवा पीढ़ी की संलिप्तता बढ़ती जा रही है। रामानुजगंज हीरो टू व्हीलर शो रूम संचालक द्वारा ग्राहक के साथ किया गया अमानवीय व्यवहार यह दर्शाता है, कि कहीं न कहीं सामाजिक संरचना और नैतिक मूल्यों में गिरावट आई है, जिसके कारण युवा बिना सोचे-समझे हिंसा का रास्ता अपना रहे हैं। जिसका अभी ताजा उदाहरण रामानुजगंज हीरो टू व्हीलर शो रूम संचालक द्वारा ग्राहक के साथ किया गया मार पीट की घटना चिंता का विषय बन गया है !

पीड़ित व्यक्ति (ग्राहक)

प्राप्त जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना अंतर्गत हीरो टू व्हीलर शोरूम के संचालक ने एक बाइक लेने आया युवक पर प्राण घातक हमला कर दिया। पुलिस ने हीरो शोरूम के संचालक पर केस दर्ज किया।

पीड़ित व्यक्ति के शिकायत पत्र एवं पुलिस द्वारा दर्ज़ की गई एफ.आई.आर. के अनुसार ग्राम स्याही मोड थाना बसंतपुर निवासी 30 वर्षीय दिनेश कुमार यादव पिता संतोष कुमार यादव 20 अक्टूबर को दोपहर करीब ढाई बजे रामानुजगंज लरंग साय चौक के निकट वाड्रफनगर रोड में स्थित हीरो टू व्हीलर शोरूम प्रीति आटो मोबाईलस में बाइक खरीदने गया था। बाइक की मूल्य कीमत से शोरूम के मालिक व स्टाफ 3500 रुपए अधिक मांगने लगे, प्रार्थी ने बाइक खरीदने से इंकार कर दिया। इसी को लेकर हीरो शोरूम के संचालक आशुतोष गुप्ता व उसके छोटे भाई गौरव गुप्ता पिता संतोष गुप्ता एवं अन्य लोगों ने अश्लील गाली गलौज कर कमरे में बंद कर मारपीट किया। हालांकि सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित दोनो सगे भाइयों के विरुद्ध बी.एन.एस. की धारा 296, 351 (3), 115(2), 3(5), के तहत केस दर्ज किया।

थाना प्रभारी अजय साहू ने बताया, कि आशुतोष गुप्ता व गौरव गुप्ता के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया गया है, अभी जांच चल रही है, अभी दोनों की गिरफ्तारी नही हो पाई है।

क्षेत्रीय व स्थानीय आमजनों का कहना है, कि एक राष्ट्रीय पार्टी के स्थानीय नेता होने के कारण हीरो टू व्हीलर शो रूम संचालक के पुत्र का मनोबल बढ़ा हुआ है, अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई कर पाती है या नहीं !

पुलिस प्रशासन को इस चुनौती का सामना करने के लिए कड़े और बहुआयामी कदम उठाने की तत्काल आवश्यकता है। केवल गिरफ्तारी तक सीमित रहना पर्याप्त नहीं है। पहला कदम होना चाहिए गैर-कानूनी हथियारों की धरपकड़ के लिए सघन और निरंतर अभियान चलाना। इसके साथ ही सजा की दर को बढ़ाना और अपराधियों को फास्ट-ट्रैक कोर्ट के माध्यम से त्वरित न्याय दिलाना जरूरी है, ताकि एक मजबूत भय स्थापित हो सके।

हालांकि, यह केवल पुलिस का काम नहीं है। स्कूलों, कालेजों और समुदायों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने चाहिए जो युवाओं को हिंसा के दुष्परिणामों और सकारात्मक जीवन मूल्यों के प्रति शिक्षित करें। अभिभावकों और शिक्षकों को भी अपने बच्चों के व्यवहार पर गहरी नजर रखनी होगी। चाकूबाजी एवं अमानवीय व्यवहार की घटनाओं पर रोक लगाना, केवल कानून – व्यवस्था का मुद्दा नहीं, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी भी है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!