भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बलरामपुर के जिला अध्यक्ष बने एम.डी. शमीम, समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बलरामपुर के जिला अध्यक्ष बने एम.डी. शमीम, समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल
अम्बिकापुर – भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की सहमति से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा सभी जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है। इसी क्रम में बलरामपुर – रामानुजगंज जिला कार्यकारिणी में कुसमी निवासी एम.डी. शमीम को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इससे पूर्व वे संगठन में विभिन्न पदों पर रहते हुए सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। नियुक्ति का उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और युवाओं को पार्टी से जोड़ना बताया गया है। जिम्मेदारी मिलने पर एम.डी. शमीम ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन करेंगे और संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। नियुक्ति की खबर से समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।










