

राष्ट्रीय संगठन द्वारा सूरजपुर जिले के मो. इसराईल को बनाया गया, भाजपा नीति मंच अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री
अम्बिकापुर – राष्ट्रीय संगठन द्वारा भा.ज.पा. नीति मंच में छत्तीसगढ़ प्रदेश के सूरजपुर जिले के जयनगर निवासी मो. इसराईल को अल्पसंख्यक मोर्चा संगठन में राष्ट्रीय मंत्री का दायित्व सौंपा है। एक लम्बे समय से निष्ठा पूर्वक एवं लगनशीलता से भारतीय जनता पार्टी के अनेक दायित्वओं का भलीभांति निर्वहन करने वाले मो. इसराईल को राष्ट्रीय संगठन द्वारा अहम जिम्मेदारी दिए जाने से लोगों में काफी उत्साह का माहौल है।

इनकी सजगता को देखते हुए, राष्ट्रीय संरक्षक भाजपा नीति मंच के श्री रामकृष्ण भार्गव जी एवं पूर्व राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार में विधायक श्री मिश्रिख जी के निर्देश पर तथा भाजपा नीति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष कारी जनाब फत्तेउद्दीन खान क़ादरी की सहमति से राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री हर्ष माहेश्वरी जी के द्वारा भाजपा नीति मंच के अल्पसंख्यक मोर्चा संगठन में राष्ट्रीय मंत्री पद पर नियुक्ति की गई है।

इस सम्बंध में नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री मो. इसराईल ने बताया, कि भाजपा नीति मंच के राष्ट्रीय संगठन द्वारा मुझे राष्ट्रीय मंत्री का एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे मैं निष्ठापूर्वक लगन व मेहनत के साथ ईमानदारी से भलीभांति निर्वहन करूँगा, साथ ही उन्होंने कहा, कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पंहुचाकर लोगों की जनाकांक्षाओं पूर्ण करने का यथक प्रयास करूंगा।






