छत्तीसगढ़धर्मराज्यलोकल न्यूज़

मुस्लिम कम्युनिटी द्वारा सरगुजा संभाग के इतिहास में पहली बार पर्सनालिटी डेवलपमेन्ट एंड एजुकेशन अवेयरनेस पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया …

मुस्लिम कम्युनिटी द्वारा सरगुजा संभाग के इतिहास में पहली बार पर्सनालिटी डेवलपमेन्ट एंड एजुकेशन अवेयरनेस पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया …

अम्बिकापुर – जीवन में करियर/ व्यवसाय महत्वपूर्ण है पर उसके साथ साथ सम्पूर्ण व्यक्तित्व का विकास भी महत्वपूर्ण है। दोनों एक साथ चलते हैं। कुछ लोगों का ध्यान केवल करियर पर तो कुछ का केवल व्यक्तित्व विकास पर ही होता है। यदि इनमें से एक की भी कमी हो तो आप जीवन में संतुष्टि का अनुभव नहीं कर सकते। इसलिए दोनों को साथ लेकर चलो – योग्यता भी तथा व्यक्तित्व विकास भी।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है, कि आपको एक अच्छे इंसान होना चाहिए। अच्छा होने का मतलब केवल मीठा और बहुत सज्जन होना नहीं है, बल्कि मजबूत होना भी है। यह सत्य है कि आपके मीठे शब्दों का प्रभाव पड़ता है, लेकिन इसके साथ ही आपको मजबूत भी होना चाहिए। यह आपको भीतर से मजबूत और अटल बना देता है।

इसी विषय पर आज महामाया रोड में स्थित सुदामा होटल में एडवोकेट जनाब नौशाद सिद्दीकी साहब रसूलपुर अंबिकापुर और रज़ा यूनिटी फाउंडेशन के प्रेसिडेंट जनाब शादाब आलम रजवी साहब के संयुक्त प्रयास से सरगुजा संभाग के इतिहास में पहली बार मुस्लिम कम्युनिटी की ओर से पर्सनालिटी डेवलपमेन्ट एंड एजुकेशन अवेयरनेस वर्कशॉप का एकदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया !

इस वर्कशॉप में पुणे महाराष्ट्रा से पधारे जनाब सैय्यद सईद अहमद साहब क़िबला मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहें !

इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में रहनुमा एजुकेशन सोसायटी के सचिव जनाब रशीद अहमद अंसारी जी के साथ जनाब अशफ़ाक साहब थे तथा मुख्य वक्ता के रूप में ऑल इंडिया पर्सनालिटी डेवलपमेन्ट एंड एजुकेशन अवेयरनेस वर्कशॉप के टूर पर पुणे महाराष्ट्रा से चल कर आए जनाब सैय्यद सईद अहमद साहब क़िबला शामिल हुए।

उन्होंने अपने भाषण में शिक्षकों, विद्यार्थियों सहित उपस्थित लोगों को व्यक्तित्व विकास और संचार के विभिन्न पहलुओं से अवगत करवाया।

इस महत्वपूर्ण कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों सहित उपस्थित लोगों को यह अवसर प्राप्त हुआ, कि वे अपने व्यक्तिगत और पेशेवर विकास में मदद करने वाले तरीकों को समझ सकें। उन्होंने उपस्थित लोगों को व्यक्तित्व विकास और संचार कौशल के महत्व के बारे में अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया, कि विश्वास, आत्म-संवाद, और सकारात्मक मानसिकता कामयाबी के लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं, एक शानदार व्यक्तित्व और सकारात्मक संवाद कौशल एक व्यक्ति के नेटवर्क को भी विशाल कर देता है। यह व्यक्ति को नए अवसरों के लिए खुले रहने में मदद करता है।
इस कार्यशाला के माध्यम से उपस्थित लोगों में मानसिक, सामाजिक व शैक्षणिक विकास के साथ ही व्यक्तित्व निर्माण के लिए प्रेरित किया गया ! ऑडियो वीडियो के माध्यम से जीवन प्रबंधन, आत्मविश्वास में वृद्धि, तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच और आत्मपहचन जैसे विषयों की जानकारी दी गई ! शहर में इस कार्यशाला की आमजनों द्वारा जम कर सराहना किया जा रहा है !

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!