

जमाते इस्लामी हिन्द यूनिट अम्बिकापुर स्वयंसेवक द्वारा समाजसेवी संस्था “विजन 2026” के सहयोग से गरीबों को कंबल वितरण किया गया
अम्बिकापुर – जमाते इस्लामी हिन्द यूनिट अम्बिकापुर की ओर से समाजसेवी संस्था “विजन 2026” के सहयोग से ज़रूरतमंद और गरीब परिवारों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मानवीय पहल के अंतर्गत कड़ाके की ठंड में राहत पहुँचाने के उद्देश्य से दर्जनों जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान जमाते इस्लामी हिन्द के पदाधिकारियों ने कहा, कि समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना हमारी सामूहिक ज़िम्मेदारी है। “विजन 2026” द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबलों से गरीब परिवारों को ठंड से बचाव में मदद मिलेगी, जो इस मौसम में अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ता, स्वयंसेवक एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

जमाते इस्लामी हिन्द यूनिट अम्बिकापुर ने “विजन 2026” का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपसी सहयोग से ही समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है।

उक्त कार्यक्रम मे प्रमुखता से एडवोकेट नौशाद सिद्दीकी, अनीस अंसारी, वज़ीर अंसारी, शादाब आलम रज़वी, दिलशाद सिद्दीकी सहित अन्य लोगों की शिरकत रही।





