

रामानुजगंज ब्लॉक कांग्रेस द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम एवं धान खरीदी में समय बढ़ोतरी को लेकर महावीरगंज चौक पर शांति पूर्ण धरना और सांकेतिक चक्का जाम किया गया

रामानुजगंज – ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामानुजगंज द्वारा ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ एवं धान खरीदी में समय बढ़ोतरी को लेकर आम जनता, मनरेगा श्रमिकों और अन्य हितधारकों को सीधे शामिल करके पंचायत स्तर पर संपर्क बढ़ाते हुए महावीरगंज चौक पर रामानुजगंज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती मधु गुप्ता जी के नेतृत्व में जिला बलरामपुर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री हरिहर यादव जी, की उपस्थिति में महावीरगंज चौक पर मनरेगा बचाओ संग्राम एवम् धान खरीदी की समय में बढ़ोतरी को लेकर शांति पूर्ण धरना प्रदर्शन /सांकेतिक चक्का जाम किया गया !


जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी रामानुजगंज ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं रामानुजगंज ब्लॉक के सभी मंडल अध्यक्ष NSUI और यूथ कांग्रेस के साथी और क्षेत्र से आए सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ साथ क्षेत्र भर के सैकड़ों मजदूर, किसान उपस्थित रहें !


आपको बता दे कि पार्टी द्वारा संप्रग सरकार के महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को ‘‘निरस्त’’ करने के विरोध में 10 जनवरी को 45 दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ की शुरुआत की गई है । जिसका असर बलरामपुर – रामानुजगंज जिला अंतर्गत महावीरगंज चौक पर देखने को मिला !





