रज़ा यूनिटी फाउंडेशन अम्बिकापुर संगठन द्वारा किया गया महिला विंग का गठन
संक्षेप : अम्बिकापुर में रज़ा यूनिटी फाउंडेशन संगठन की महिला विंग का गठन किया गया। संस्था के संस्थापक जनाब शादाब आलम रजवी की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें महिलाओं ने संगठन के विकास के लिए काम करने का संकल्प लिया ......

रज़ा यूनिटी फाउंडेशन अम्बिकापुर संगठन द्वारा किया गया महिला विंग का गठन

अम्बिकापुर – विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की जनभागीदारी, सशक्तिकरण और विशिष्ट उद्देश्यों के लिए महिला विंग का गठन समय – समय पर किया जाता है !


रजा यूनिटी फाउंडेशन ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अपनी पहली महिला विंग बनाई है, संगठन ने महिला विंग का गठन नवागढ़ में स्थित संस्था कार्यालय में किया !


इसे लेकर संस्था संस्थापक जनाब शादाब आलम रजवी की अध्यक्षता में बैठक हुई। महिलाओं ने अपना परिचय देते हुए संगठन के उत्थान के लिए काम करने का संकेत दिया। सर्वसम्मति से महिला विंग का गठन किया गया !


इसमें महिला विंग अम्बिकापुर इकाई का प्रभारी नाहिदा परवीन को बनाया गया है, तो वहीं अध्यक्ष की कुर्सी अशगरी सिद्दीकी को सौंपी गई है, फरीदा जी को सचिव, निशात अंजुम उपाध्यक्ष और शमशाद बेगम को सदस्य बनाया गया है, जबकि संरक्षक और मीडिया प्रभारी व सलाहकार का पद अभी रिक्त है !


संगठन की जानिब से महिला विंग की नवनियुक्त महिला पदाधिकारियों को पार्षद नुजहत (नीलू) और शमा जी के द्वारा नियुक्ति पत्र देकर उक्त सभी नवनियुक्त महिला विंग के पदाधिकारियों के लिए उज्जवल भविष्य की कामना की गई !





