जमात इस्लामी हिन्द अम्बिकापुर के अमीर मकामी बने एडवोकेट एन. सिद्दीकी
जमात इस्लामी हिन्द अम्बिकापुर के अमीर मकामी बने एडवोकेट एन. सिद्दीकी
अम्बिकापुर : जमात इस्लामी हिन्द अम्बिकापुर अमीर मोकामी बनने पर एडवोकेट जनाब नौशाद सिद्दीकी साहब को डेली ट्रस्ट न्यूज़ के टीम के जानिब से दिली मुबारकबाद !

गौरतलब हो, कि जनाब एम.ए. शफीक अहमद साहब क़िबला अमीर हल्का छत्तीसगढ़ के सिफारिश पर अमीर जमात सैयद सदातुल्लाह हुसैनी साहब ने नेक दुआओं के साथ एडवोकेट जनाब नौशाद सिद्दीकी साहब को अम्बिकापुर का अमीर मकामी मुकर्रर फरमाया है जिनका कार्यकाल मार्च, 2027 तक का है !

जमात-ए-इस्लामी हिन्द अम्बिकापुर के स्थानीय अमीर (अमीर-ए-मकामी) के रूप में नई ज़िम्मेदारी संभालने पर एडवोकेट जनाब नौशाद सिद्दीकी साहब को हार्दिक मुबारकबाद और शुभकामनाएं। अल्लाह आपको समाज में सुधार, अमन और इंसानियत की खिदमत के लिए दृढ़ता और कामयाबी अता फरमाए। आपकी सरपरस्ती में जमात की स्थानीय शाखा नई ऊंचाइयों को छुए। डेली ट्रस्ट न्यूज़ के जानिब से अमीर-ए-मकामी बनने पर आपको बहुत-बहुत मुबारकबाद। यह जिम्मेदारी आपकी काबिलियत और अल्लाह की नेमत है। उम्मीद है कि आप स्थानीय स्तर पर बेहतरीन काम करेंगे। ईमान और खिदमत के जज्बे के साथ काम करने के लिए दुआएं। अल्लाह आपके सफर को आसान बनाए और आपकी कोशिशों को कबूल फरमाए। (आमीन)

इस मौके पर नवनियुक्त जमात अमीर मकामी एडवोकेट जनाब नौशाद सिद्दीकी साहब ने अमीर जमात सैय्यद सदातुल्लाह हुसैनी साहब क़िबला और अमीर हल्का छत्तीसगढ़ जनाब शफीक अहमद साहब क़िबला का आभार व्यक्त करते हुए कहा के स्थानीय स्तर पर जमात समाज सुधार, शिक्षा, न्याय और शांति के कार्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से आगे बढ़ाऊंगा !

उन्होंने बताया, कि जमात ए इस्लामी हिन्द भारत का एक सामाजिक धार्मिक संगठन है जिसका उद्देश्य ईश्वर की इच्छा के प्रति समर्पित जीवन शैली को बनाए रखना है !




