सामुदायिक एकता और भाईचारे का प्रतीक बना अम्बिकापुर इन्द्र वाटिका में दावत ए इफ्तार का आयोजन

सामुदायिक एकता और भाईचारे का प्रतीक बना अम्बिकापुर इन्द्र वाटिका में दावत ए इफ्तार का आयोजन

अम्बिकापुर : शहर में स्थित इन्द्र वाटिका में गुरुवार दिनांक 05 मार्च, 2026 को रहनुमा एजुकेशन सोसायटी के जानिब से रमजान के मुबारक माह में दावत ए इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया ! रोजेदारों के लिए इफ़्तार की विशेष व्यवस्था की गई थी, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ बैठकर रोज़ा खोला और मुल्क में अमन – चैन व तरक्की की दुआ मांगी ! दावत ए इफ्तार पार्टी के कार्यक्रम में हिन्दू – मुस्लिम आपसी भाईचारे व सौहार्द्र का खूबसूरत नज़ारा देखने को मिला !
इस मौके पर संस्था अध्यक्ष मो. इस्लाम ने बताया कि माहे रमजान के मुबारक मौके पर आज हिन्दू – मुस्लिम एकता की बड़ी मिसाल पेश की गई, उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से सभी वर्ग के लोग एक साथ आकर आपसी प्रेम और सद्भाव का संदेश देते हैं !

नगर पालिका निगम अम्बिकापुर के नेता प्रतिपक्ष जनाब शफी अहमद ने बताया कि रमजान के पाक महीना में आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने के लिए दावत ए इफ्तार पार्टी देने की परंपरा रही है इसी को लेकर रहनुमा एजुकेशन सोसायटी द्वारा इफ़्तार पार्टी का भव्य आयोजन किया गया है जो सराहनीय है! उन्होंने कहा कि दावत ए इफ्तार में लोग आपसी गीला शिकवा और मतभेद भुलाकर भाग लिए है, इसमें सभी वर्गों के लोगों के भाग लेने से भाईचारा, आपसी प्रेम और सौहाद्र बढ़ता है !

संस्था के महासचिव जनाब रशीद अहमद अंसारी ने बताया कि इफ़्तार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न समुदायों के बीच एकता और सौहार्द को मजबूत करना है, उन्होंने बताया कि इफ़्तार पार्टी जैसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देता है !

दावत-ए-इफ्तार कार्यक्रम में सरगुजा राजपरिवार के सदस्य एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री आदरणीय श्री टी.एस. सिंहदेव जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा और बढ़ा दी।” इनके साथ में विशेष रूप से पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री दीपक झा तथा श्री राहुल बंसल (सीएसपी अम्बिकापुर) भी इस नेक और पवित्र आयोजन में शरीक हुए।

कार्यक्रम में शहर के विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु, समाजसेवी, बुद्धिजीवी वर्ग तथा अनेक गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह आयोजन अपने आप में गंगा-जमुनी तहज़ीब और सामाजिक एकता की एक खूबसूरत मिसाल बनकर सामने आया, जहाँ हर मज़हब और हर तबक़े के लोगों ने एक साथ बैठकर रोज़ा इफ़्तार किया और आपसी भाईचारे का पैग़ाम दिया।

रोज़ा इफ़्तार के मुबारक मौके पर देश में अमन-ओ-शांति, तरक्की, खुशहाली, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे की मजबूती के लिए विशेष दुआ की गई। साथ ही यह भी दुआ की गई कि हमारा देश हमेशा प्रेम, सद्भाव और इंसानियत के रास्ते पर आगे बढ़ता रहे और समाज में आपसी नफ़रत की जगह मोहब्बत और भाईचारे का माहौल कायम रहे।

कार्यक्रम को सफल और यादगार बनाने में रहनुमा एजुकेशनल सोसाइटी के पदाधिकारियों और मेंबरों ने पूरी लगन, समर्पण और टीम भावना के साथ शानदार मेहनत की।

विशेष रूप से शफी अहमद, मोहम्मद इस्लाम (अध्यक्ष), रशीद अहमद (महासचिव), डॉक्टर फैजुल हसन, मसूद आलम, मेराज गुड्डू, हाजी अख्तर (चम्मा) भाई, प्रोफेसर मो. शब्बीर, प्रोफेसर जुनैद, हाजी यासीन फ़िरदौसी, डॉक्टर तनवीर, शकील अहमद, हामिद साहब, इरशाद खान, अबुल वफ़ा, गुलशेर खान, सादिक हुसैन, रिज़वानुल्लाह कुरैशी और सलीम अंसारी का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा। इन सभी की सक्रिय भागीदारी और अथक प्रयासों से यह आयोजन अत्यंत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस दावत-ए-इफ़्तार का मूल उद्देश्य रमजान के पाक महीने की बरकतों के साथ समाज में प्रेम, भाईचारा, इंसानियत और आपसी सद्भाव के संदेश को फैलाना है। इस आयोजन ने यह साबित किया कि जब समाज के लोग मिलकर नेक इरादों के साथ आगे बढ़ते हैं तो आपसी दूरी खत्म होती है और मोहब्बत व एकता का माहौल मजबूत होता है।

ऐसे आयोजनों से न केवल धार्मिक और सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा मिलता है बल्कि समाज को यह सीख भी मिलती है कि अमन, भाईचारा और इंसानियत ही किसी भी सभ्य समाज की असली पहचान होती है।




