


वोट बचाओ, देश बचाओ रैली में शामिल होने छत्तीसगढ़ से कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रवाना

छत्तीसगढ़। कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ से कांग्रेस नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का जत्था दिल्ली के लिए रवाना हुआ।

इस रैली में शामिल होने के लिए प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव हमीदा खान, महासचिव शिल्पी तिवारी, बिलासपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव प्रमोद नायक एवं आशीष ठाकुर, कसडोल की पूर्व विधायक शकुंतला साहू, पूर्व विधायक अनीता शर्मा, शहर अध्यक्ष सुमित्रा गृत लहरे, पंकज सिंह, नाजिम खान और रिंकी सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रवाना हुए।

कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की इस भागीदारी को पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में देशभर से कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल होकर मतदाता सूची, मतदान प्रक्रिया और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाएंगे।

छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों के दिल्ली पहुंचने की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।






