छत्तीसगढ़राजनीति

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तीसरे चरण को लेकर 26 अक्टूबर को अम्बिकापुर में कांग्रेस की प्रेसवार्ता

एआईसीसी ऑब्जर्वर देवाशीष पटनायक, सहप्रभारी जरिता लैतफलांग और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव होंगे शामिल

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तीसरे चरण को लेकर 26 अक्टूबर को अम्बिकापुर में कांग्रेस की प्रेसवार्ता

अम्बिकापुर। कांग्रेस के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तीसरे चरण के संदर्भ में सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को अम्बिकापुर स्थित राजीव भवन में संयुक्त प्रेसवार्ता आयोजित की जाएगी।

प्रेसवार्ता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के ऑब्जर्वर श्री देवाशीष पटनायक, छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सहप्रभारी सुश्री जरिता लैतफलांग तथा छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव प्रमुख रूप से शामिल होंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के संचार विभाग से जारी सूचना के अनुसार, प्रेसवार्ता सुबह 11:30 बजे आयोजित होगी। इस दौरान कांग्रेस के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तीसरे चरण के संदर्भ में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और नेताओं का संबोधन होगा।

प्रेसवार्ता में पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव का भी महत्वपूर्ण उद्बोधन होगा। कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस के अभियान से जुड़े मुद्दों और पार्टी के दृष्टिकोण को मीडिया के सामने रखा जाएगा।

जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के संचार विभाग ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों को प्रेसवार्ता में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया है।

स्थान: राजीव भवन, अम्बिकापुर, दिनांक: 26 अक्टूबर 2026, सोमवार,  समय: सुबह 11:30 बजे

स्रोत: संचार विभाग, जिला कांग्रेस कमेटी, सरगुजा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!